कांगड़ा की अनदेखी पर ब्राह्मण कल्याण परिषद खफा

--Advertisement--

Image

कहा, 10 विधायक देने पर दो मंत्री और सात विधायक देने पर चार मंत्री, कांगड़ा जिला की अनदेखी कांग्रेस सरकार पर पड़ेगी भारी।

हिम खबर – डेस्क – व्यूरो रिपोर्ट 

हिमाचल प्रदेश ब्राह्मण कल्याण परिषद की बैठक में कांगड़ा की अनदेखी करने पर सरकार के प्रति रोष जताया गया। यह बैठक परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रीतम कुमार भारती की अध्यक्षता में हुई।

भारती ने कहा कि दस विधायक देने पर कांगड़ा को एक मंत्री और जिला शिमला को सात विधायक देने पर चार मंत्री दिए गए।

उन्होंने कहा कि इस प्रकार जिला कांगड़ा में ब्राह्मण वर्ग की अनदेखी की गई है। पूर्व में दो बार मंत्री और पार्टी की केंद्रीय कार्यकारिणी में महासचिव का पहली सूची में नाम था, लेकिन उनका नाम रातों रात कैसे गायब हो गया, चिंता का विषय है।

सरकार की ओर से जिला कांगड़ा में पूर्ण रूप से ब्राह्मण वर्ग की अनदेखी की गई और उसके बाद किए गए विस्तार में भी जिला से किसी को भी मंत्री पद नहीं दिया गया।

जिला कांगड़ा में कम से कम दो मंत्री पद ब्राह्मण वर्ग को दिए जाएं। उन्होंने कहा कि कांगड़ा से एक मंत्री व दो सीपीएस बना कर कांगड़ा की जनता से छलावा किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि कांगड़ा की जनता को प्रदेश की कांग्रेस सरकार मूर्ख न समझे। प्रीतम भारती ने कहा कि इस तरह कैबिनेट के गठन से ऊपर व निचले हिमाचल में भेदभाव की बू आ रही है।

यदि समय रहते इस खाई को नहीं भरा गया तो भविष्य में वर्तमान सरकार के लिए गंभीर समस्या पैदा हो सकती हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...