कांगड़ा की अनदेखी कर रही सरकार, नेता प्रतिपक्ष बोले, आंतरिक कलह में उलझी कांग्रेस संभाले अपना कुनबा

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने राज्य सरकार पर कड़ा हमला करते हुए कई मुद्दों पर चिंता जताई। जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर कांगड़ा की अनदेखी के गंभीर आरोप लगाते हुए यहां के विकासात्मक मुदों को प्रमुखता से उठाया।

उन्होंने कांग्रेस सरकार के कार्यों को लेकर सवाल उठाए और कहा कि सरकार विकास कार्यों को लेकर पूरी तरह से असफल रही है। वह धर्मशाला में रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम के बाद पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे।

जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस अंदरूनी गुटबाजी में बुरी तरह से उलझी हुई है। कभी मंच से प्रतिभा सिंह का भाषण रोक दिया जाता है, तो कभी कांग्रेस के कार्यक्रमों में विक्रमादित्य व सीएम के अलग-अलग नारे लगते हैं। इतना ही नहीं, कांग्रेस के कई नेता किनारे लगाए हुए हैं। ऐसे में दूसरों को नसीहत देने वालों को अपने घर में झांक कर देखना चाहिए।

उन्होंने कहा कि धर्मशाला सेंट्रल यूनिवर्सिटी कैंपस के लिए हमारी सरकार द्वारा सारी कार्रवाई पूरी कर दी गई थी। अभी सरकार को मात्र 30 करोड़ रुपए जमा करने हैं, ताकि विश्वविद्यालय परिसर का निर्माण शुरू हो सके, लेकिन यह सरकार 30 करोड़ रुपए तीन साल बीतने के बाद भी जमा नहीं कर पाई है, जबकि पालमपुर कृषि विश्वविद्यालय की जमीन का 40 हेक्टेयर हिस्सा बेच दिया। जयराम ठाकुर ने सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार के पास कोई ठोस योजना या उपलब्धि नहीं है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

स्वास्थ्य जांच के साथ जागरूकता का संदेश, ग्रामीण बैंक में विशेष कैंप आयोजित

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक के मुख्य कार्यालय मंडी में...

सेना भर्ती कार्यालय को चाहिए 10 हजार वर्गफुट भवन, भवन मालिकों से मांगे आवेदन

हिमखबर डेस्क थल सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर के कार्यालय एवं...

आईएएस-आईपीएस-आईएफएस अफसरों का कैडर कम करेगी सुक्खू सरकार, केंद्र सरकार को भेजी चिट्ठी

प्रशासनिक ढांचा चुस्त-दुरुस्त करने और अनावश्यक खर्चों में कटौती...