कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार पर सरकार की मुहर; 2 हजार करोड़ बजट, 3110 मीटर लंबा होगा रन-वे

--Advertisement--

Image

शिमला – नितिश पठानियां

कांगड़ा हवाई अडडे के विस्तार के लिए प्रदेश सरकार इस साल 2 हजार करोड़ रुपए खर्च करेगी। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बजट भाषण में इसकी घोषणा की है।

उन्होंने कहा कि विस्तार कार्य में गति लाई जाएगी। कांगड़ा हवाई अड्डे की लंबाई को वर्तमान से बढ़ाकर 1 हजार 372 मीटर से बढ़ाकर 3 हजार 100 मीटर किया जाएगा।

इसके साथ ही रामपुर, बद्दी, कंगणीधार और मनाली में हैलीपोर्ट विकसित किए जा रहे है। सरकार इस साल कांगड़ा जिला को टूरिज्म कैपिटल के रुप में विकसित करेगी।

इसके लिए एक विस्तृत प्लान तैयार किया गया है। जिसमें कांगड़ा में ही एक गोल्फ कोर्स का निर्माण किया जाएगा। वहीं जिला में पर्यटक ग्राम की स्थापना की जाएगी जिसमें स्थानीय कला, संस्कृति, हस्तकला, संगीत आदि को भी प्रसारित किया जाएगा।

इसका फायदा ये होगा कि युवाओं को रोजगार के अवसर मिल जाएंगे। इसके साथ ही सरकार ने फैसला लिया है कि नागरिकों की सुविधा के लिए ओल्ड एज होम भी विकसित किए जाएंगे।

टूरिज्म कैपिटल में ही सोलर स्केटिंग रिंक, पौंग डैम में वाटर स्पोटर्स, शिकारा, यॉट आदि की सुविधा भी पर्यटकों को मिल सकेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...