कांगड़ा: अनियंत्रित होकर घर की दीवार से जा टकराई स्कूल बस, 15 घायल

--Advertisement--

Image

काँगड़ा,राजीव जस्वाल

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के लंबागांव में एक स्कूल बस अनियंत्रित होकर घर की दीवार से जा टकराई। हादसे में बस में सवार 15 लोग घायल हो गए। दो की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें पालमपुर रेफर किया गया है। घायलों में ज्यादातर महिलाएं हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार दगोह गांव की महिलाएं व बच्चे रली विवाह (पार्वती विवाह) के उपरांत आज रली को प्रवाहित करने के लिए निजी स्कूल की बस में सवार होकर लंबागांव कुंजेश्वर ब्यास नदी में जा रहे थे।

बस अभी लंबागांव स्कूल से आगे ही गई थी कि अचानक एक मोड़ पर बस अनियंत्रित हो गई और एक घर की दीवार से जा टकराई। बस में सवार महिलाओं व बच्चों की चीख-पुकार सुनकर कर लोग मौके पर पहुंचे। 108 एंबुलेंस और पुलिस भी मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल जयसिंहपुर लाया गया।

सूचना मिलने पर दगोह के पंचायत प्रधान राजीव राणा, एसडीएम जयसिंहपुर व जिला पार्षद संजीव भी जयसिंहपुर अस्पताल पहुंचे व घायलों का कुशलक्षेम पूछा । एसडीएम पवन शर्मा ने बताया कि गंभीर रूप से घायल दो लोगों को पालमपुर अस्पताल रेफर किया गया है जबकि बाकियों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। थाना प्रभारी अश्वनी शर्मा ने बताया कि पुलिस ने स्कूल बस के ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...

कुक हेल्पर और स्टीवर्ड के पदों पर भर्ती, 24 सितंबर को कैंपस इंटरव्यू

कुक हेल्पर और स्टीवर्ड के पदों के लिए 24...

सुख आश्रय योजना के 41 लाभार्थियों को 3-3 लाख की मदद, अब अपने घर का सपना होगा पूरा

हिमाचल की सुख आश्रय योजना के तहत 41 लाभार्थियों...