काँगड़ा: जंगल मे लटका मिला 30 वर्षीय व्यक्ति का शव

--Advertisement--

Image

 ज्वालामुखी, 08 जुलाई – ज्योति शर्मा  

उपमंडल ज्वालामुखी के तहत पुलिस थाना खुंडिया के अंतर्गत पड़ते गांव कुटाहण के नजदीक जंगल में एक 30 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला हैं ।

मृतक की  पहचान पंकज कुमार के तौर पर हुई हैं। व्यक्ति बीते दिन घर से लापता था, वीरवार को थाना में सूचना मिली कि पंकज कुमार का शव कुटाहण के नजदीक वाले जंगल में एक पेड़ के साथ लटका हुआ है।

सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तथा मौके पर जहां मृतक का शव पेड़ से लटका हुआ था वहां पर मृतक के पिता व पत्नी के बयान कलमबद्ध किये गए।

पुलिस द्वारा मौके पर शव का बडी गहनता से परीक्षण किया गया तथा शव का पोस्टमार्टम सीएच देहरा में करवाया गया।

मौके पर मौजूद तथ्यों व गवाहों के बयान अनुसार मृतक की मौत बारे कोई शक नहीं किया गया है। मामले की पुष्टि डीएसपी ज्वालामुखी चंद्रपाल ने की हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने माउंट एवरेस्ट विजेता रुचि ठाकुर को किया सम्मानित, दिया 1 लाख का नकद पुरस्कार

हिमखबर डेस्क करसोग निवासी रुचि ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह...

हिमाचल में 11 जुलाई तक भारी बारिश की चेतावनी

छह से लेकर नौ जुलाई तक ऑरेंज अलर्ट, 11...

धर्मशाला के डॉ. अभिनव ने कैमरे में कैद कीं 600 दुर्लभ पक्षी प्रजातियां

हिमखबर डेस्क धर्मशाला जोनल अस्पताल में तैनात त्वचा रोग विशेषज्ञ...