काँगड़ा: इन 108 पदों पर होगी भर्ती, 21 से 30 हज़ार मिलेगी सैलरी

--Advertisement--

Image

एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस में भरे जाएंगे डेवलपमेंट मैनेजर के पद

धर्मशाला – राजीव जस्वाल

रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। एसबीआई (SBI) लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन लिमिटेड कांगड़ा डेवलपमेंट मैनेजर (Development Manager) (सेल्स एंड मार्केटिंग) के पदों पर भर्ती करेगा।

इसमें 8 पद स्थाई और 100 पद अस्थाई तौर पर महिला और पुरुष के लिए होंगे। साक्षात्कार 7 सितंबर 2022 को उप रोजगार कार्यालय कांगड़ा में होंगे।

क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी धर्मशाला जिला कांगड़ा ने बताया कि शैक्षणिक योग्यता स्न्नातक स्न्नातकोत्तर और आयु सीमा 30 से 45 वर्ष रखी गई है। सैलरी की बात करें तो कंपनी 21 हजार से 30 हजार प्रतिमाह देगी। कार्यस्थल कांगड़ा, पालमपुर, देहरा और धर्मशाला रहेगा।

इच्छुक अभ्यर्थी अपने मूल प्रमाण पत्रों सहित 7 सितंबर 2022 को सुबह साढ़े 10 बजे उप रोजगार कार्यालय कांगड़ा में उपस्थित होकर उक्त कंपनी के समक्ष साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।

इन 108 पदों पर होगी भर्ती, 21 से 30 हजार मिलेगी सैलरी

अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 9805425746 पर संपर्क किया जा सकता है। साक्षात्कार में भाग लेने के लिए किसी प्रकार का यात्रा भत्ता और अन्य देय नहीं होगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...