कांग्रेस 7 सितंबर से शुरु करेगी भारत जोड़ो यात्रा, पदयात्रा हिमाचल सहित 14 राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों से होकर जाएगी

--Advertisement--

Image

सभी को एक जुटकर देश को बचाने के लिए की जा रही यह यात्राः मोहन प्रकाश

शिमला – नितिश पठानियां

लोगों को एक जुट करने और देश को बचाने के लिए कांग्रेस 7 सितंबर से भारत जोड़ो पदयात्रा शुरु करेगी। आईसीसी के राष्ट्रीय प्रवक्ता मोहन प्रकाश ने शिमला में प्रैस कांफ्रेंस कर पदयात्रा की जानकारी दी। यह पदयात्रा कन्या कुमारी से लेकर जम्मू कश्मीर तक  3500 किमी की दूरी 150 दिनों में तय करेगी।

मोहन प्रकाश ने बताया कि यह यात्रा 12 प्रदेशों और दो केंद्र शासित राज्यों से होकर जाएगी। इनमें तमिलनाडू, केरल, कनार्टक, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, मध्यप्रदेश, राजस्थान, राजस्थान, हरियाणा, उतर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर शामिल हैं।

मोदी की नीतियों से देश के सामने गंभीर खतरा

मोहन प्रकाश ने कहा कि मोदी सरकार की नीतियों से देश के सामने गंभीर पैदा हो गया है। मोदी  सरकार ने देश के आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक हालात बदतर कर दिए हैं। हर वर्ग आज परेशानी में है। देश में बेरोजगारी ने अपने सारे रिकार्ड तोड़ दिए है और 40 साल में यह सबसे ज्यादा है। सरकार ने इसको लेकर कोई भी कदम नहीं उठाए।

मोदी सरकार ने लूट की दी है खुली छूट

मोहन प्रकाश ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने देश के पूंजीपतियों को लूट की खुली छूट दे रखी है। मंहगाई से आम आदमी का जीना मुश्किल हो गया है।  उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार के समय जब कभी महंगाई होती थी तो उसको कंट्रोल करने के लिए समय रहते कदम उठाए जाते थे। दो तीन माह में इससे मंहगाई नियंत्रित कर ली जाती थी, लेकिन मोदी सरकार मंहगाई को लेकर कोई कदम नहीं उठा रही और सरकार ने लोगों को उनकी हालात पर छोड़ दिया है।

आकाश, पाताल और जमीन बेच रही मोदी सरकार

मोहन प्रकाश ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार बीते कई सालों से मेहनत से कमाई गई देश की संपतियों को बेच रही है। बैंकों का निजीकरण किया जा रहा है। इन पर नरेंद्र मोदी के मित्र अदानी का कब्जा हो रहा है। मोदी सरकार आकाश, पाताल और जमीन को बेच रही है।

ऐसा आज तक दुनिया के किसी भी मुल्क में नहीं हुआ, भारत में तो बिल्कुल भी नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि देश की 42 आर्डिनेंस फैक्टरियों का सरकार निजीकरण कर रही है जो कि सेना के लिए गोला बारूद तैयार करती हैं। इनके कर्मचारी जब आंदोलन करते हैं तो प्रताड़ित किया जा रहा है।

इसी तरह देश की जीवन रेखा कहलाने  वाली एलआईसी को भी निजी हाथों में सौंपा जा रहा है। एक बड़ी सरकारी कंपनी ओएनजीसी भी अब लड़खड़ाने लगी है, यह सब एक प्लानिंग के तौर पर किया जा रहा है ताकि अडानी, अंबानी और अन्य पूंजीपत्तियों को फायदा पहुंचाया जा सके।

उन्होंने कहा कि जो अडानी 2104 में दुनिय़ा में 208 वें नंबर पर था, मोदी सरकार ने उनकी मदद कर आज दुनिया का तीसरा रईस आदमी बना दिया है। मोदी सरकार अदानी को बैंकों से धड़ाधड़ कर्ज दे रही है और 2 लाख से ज्यादा कर्ज अदानी पर हो गया है।

अन्नाज पर भी पूंजीपतियों का कब्जा जमाने की कोशिश की

मोहन प्रकाश ने कहा कि मोदी सरकार ने किसानों के लिए तीन काले कानून लाए थे। इनका मकसद अडानी और अन्य पूंजीपतियों का अन्नाज पर भी कब्जा जमाना रहा था। इसी तरह हिमाचल में भी सेब बागवानें की हालात भी जयराम सरकार ने खस्ता कर दी है।

लोकतांत्रिक संस्थाओं को किया जा रहा कमजोर

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा है कि मोदी सरकार आज देश में लोकतंत्रिक संस्थानों को कमजोर कर रही है। नहीं सरकार की नीतियों का विरोध करने वालों का उत्पीड़न किया जा रहा है। इस तरह लोगों के लोकतांत्रिक अधिकारों को भी छीना जा रहा है।

हिमाचल को भी टच करेगी भारत जोड़ो यात्रा

मोहन प्रकाश ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा हिमाचल को भी टच करेगी। हिमाचल के लोग भी इस यात्रा में शामिल होंगे।  उन्होंने कहा कि हिमाचल में जयराम सरकार की युवा, किसान-बागवान विरोधी नीतियों को कांग्रेस जनता के सामने लाएगी। उन्होंने कहा कि यह चुनावी यात्रा नहीं बल्कि देश को बचाने की यात्रा है।

ये रहे मौजूद

इस मौके पर कांग्रेस  के पूर्व विधायक आदर्श सूद, पूर्व नगर परिषद सोलन के अध्यक्ष कुल राकेश पंत, प्रवक्ता जीएस तोमर, बलदेव ठाकुर और वीरेंद्र जस्वाल भी मौजूद रहे।

आप भी शामिल हो सकतै हैं यात्रा में

आप सभी भी भारत जोड़ी यात्रा में शामिल हो सकते हैं। यदि आप उस जगह के करीब हैं जहां से यात्रा गुजरेगी है, तो आप यात्रा में शामिल हो सकते हैं। यदि आप और दूर रहते हैं या यात्रा में चलने में असमर्थ हैं, तो आप डिजिटल रूप से यात्रा में शामिल हो सकते हैं।

हमारी वेबसाइट www.bharatjodoyatra.in को फॉलो करें, 99 999 80 200 पर मिस्ड कॉल भेजें या हमें ट्विटर, फेसबुक, यूट्यूब या इंस्टाग्राम पर फॉलो करें।

www.facebook.com/BharatJodo

www.instagram.com/BharatJodo

www.youtube.com/bharatjodoyatra

www.twitter.com/BharatJodo

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...