बकलोह क्षेत्र में इन दिनों मची हुई है गणपति उत्सव की धूम

--Advertisement--

Image

चम्बा – भूषण गुरुंग

बकलोह क्षेत्र में इन दिनों गणपति उत्सव की बहुत ही धूममची हुई है। ककीरा के राजेश्वरानंद भारती महाराज के ट्रस्टियों के द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी गणपति बप्पा की मूर्ति को अपने सन्यास आश्रम में पंडित नवींन शर्मा के द्वारा पूरे मंत्रो उच्चारण के साथ 31 अगस्त को स्वामी के मंदिर परिसर मे सभी लोगो के दर्शन के लिए रखा गया है।

यहाँ के मुख्य ट्रस्टी तरुण मलहोत्रा औऱ देविंदर राज मल्होत्रा ने बताया कि यहाँ हर साल गणपति उत्सव के मौके में स्वामी जी के मंदिर परिसर में मूर्ति को रखा जाता है। इस साल भी गजानंद महाराज की मूर्ति को रखा गया है ।

पंडित नवींन शर्मा ने बताया कि उसी दिन से ही सुबह शाम इस मूर्ति की पूजा अर्चना के बाद दो टाइम आरती उतारी जाती है। औऱ हर रोज सुबह शाम स्थानीय लोगों और महिलाओं द्वारा भजन कीर्तन किया जाता है।

पंडित नवींन शर्मा ने बताया कि पूरे 9 रात्रि तक सुबह शाम पूजा अर्चना करने के बाद 10 वा दिन 9 सितंबर को पूरे लोगो के द्वारा ढोल नगाड़ों के साथ नाच गाना करते हुये मूर्ति को पूरे विधि विधान के साथ गणपति बप्पा मोरया अगले वर्ष फिर जल्दी आना के साथ ओभारडी खड्ड के जल में विसर्जन कर दिया जायेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में हजारों कर्मचारियों को राहत, नियमितीकरण के नियम बदले; अब 6 माह का नुकसान नहीं

हिमाचल में नियमितीकरण का इंतजार कर रहे हजारों कर्मचारियों...