काँगड़ा: सरकारी स्कूल से 230 पेटी शराब बरामद, 15 लाख कीमत

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

जिला कांगड़ा के तहत आने वाले बैजनाथ क्षेत्र में पुलिस विभाग ने शराब का जखीरा बरामद किया है। बैजनाथ के तहत आने वाले ग्वाल क्षेत्र में एक बंद पड़े सरकारी प्राइमरी स्कूल में 230 शराब की अवैध पेटियां बरामद की गई हैं, जिसमें विभिन्न तरह की शराब रखी गई थी। बैजनाथ पुलिस की ओर से शराब की 15 लाख रुपए की वैल्यू बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बंद पड़े एक सरकारी प्राइमरी स्कूल में अवैध शराब का जखीरा रखा जा रहा है, और यहां से अवैध गतिविधियों को अंजाम दिया जा रहा है। बैजनाथ में इस मामले को लेकर मामला दर्ज कर लिया गया है, साथ ही इसमें मंडी से संबंधित व्यक्ति को आरोपी पाया गया है। अब पुलिस की ओर से हर पहलू की जांच पड़ताल की जा रही है।

एसपी शालिनी अग्निहोत्री के बोल

वहीं पुलिस विभाग कांगड़ा की एसपी शालिनी अग्निहोत्री का कहना है कि मामले के हर पहलू को खंगाला जा रहा है। आचार संहिता व चुनावों के दौरान इतने बड़े स्तर पर पकड़ी गई अवैध शराब को लेकर आगे की जांच की जा रही है कि इस शराब को कहां और किसे भेजा जाना था?

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...

कौन बचा रहा है वन माफिया को? 7 वाहनों की गिरफ्तारी के बाद उठे सवाल

जंगलों की लूट पर बड़ा खुलासा,सीआईए ने पकड़े लकड़ी...