काँगड़ा: आर्थिक तंगी के चलते पहले पत्नी फिर पति ने भी कर ली आत्महत्या

--Advertisement--

विक्रम और करुणा का परिवार बहुत आर्थिक तंगी से गुजर रहा था। आय का कोई और साधन न होने के चलते इन लोगों का घर भी नीलाम होने की स्थिति में आ गया।

व्यूरो रिपोर्ट

पुलिस थाना धर्मशाला के तहत ग्राम पंचायत रक्कड़ के वार्ड नंबर एक में वीरवार शाम आर्थिक तंगी के चलते पहले पत्नी ने आत्महत्या कर ली, जबकि वीरवार रात को पति ने भी फंदा लगाकर अपनी जान दे दी।

मृतकों की पहचान विक्रम थापा और करुणा थापा निवासी रक्कड़ धर्मशाला के रूप में हुई है। पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने वाले दो आरोपियों को मामला दर्ज करने के बाद हिरासत में ले लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार कुछ साल पहले विक्रम थापा ने अपनी पत्नी करुणा थापा के नाम से मरीन सिक्योरिटी कंसल्टेंसी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी बनाई थी। दोनों की कंपनी अच्छी चल रही थी।

कुछ समय बाद उन्होंने कंपनी के संचालन का जिम्मा उत्तम चंद निवासी सिद्धबाड़ी धर्मशाला और केरल राज्य के निवासी जेपी बेबी को दिया। शुरुआत में सब ठीक रहा, लेकिन बाद में इन लोगों ने एक सब कंपनी बना ली।

मुख्य कंपनी को आने वाले काम अपनी कंपनी से करवाने लगे। विक्रम थापा की कंपनी को खत्म कर दिया। इसके चलते विक्रम और करुणा का परिवार बहुत आर्थिक तंगी से गुजर रहा था। जब उन्होंने उत्तम चंद और जेपी बेबी को अपनी कंपनी वापस करने के लिए कहा तो इन्होंने इनकार कर दिया और धमकाने लगे।
आय का कोई और साधन न होने के चलते इन लोगों का घर भी नीलाम होने की स्थिति में आ गया। आर्थिक तंगी से तनाव में चल रही करुणा थापा ने वीरवार दोपहर बाद करीब चार बजे आत्महत्या कर ली।

सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को विक्रम ने यह सारी बात बताई। पुलिस जांच के बाद रात को विक्रम ने सुसाइड नोट लिखा। उत्तम चंद और जेपी बेबी को मौत का कारण बताते हुए खुद भी आत्महत्या कर ली।

शुक्रवार सुबह पड़ोसी जब उनके घर गए तो उन्हें इसका पता चला। विक्रम थापा के बयान और सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। 13 साल की बेटी और छह साल का बेटा छोड़ गए हैं।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कांगड़ा हितेश लखनपाल ने बताया कि आत्महत्या का कारण बने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...