कहासुनी के बाद बच्चे संग मायके गई पत्नी, माफी मांगने पर नहीं लौटी तो पति ने किया सुसाइड

--Advertisement--

Image

कुल्लू – आदित्य

लड़ाई और कहासुनी के बाद पत्नी बच्चे को लेकर मायके चली गई. पति ने माफी मांगी लेकिन वह नहीं लौटी. बाद में पति ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया. मामला हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले का है. पुलिस ने केस दर्ज किया है.

जानकारी के अनुसार. कुल्लू जिला के मुख्यालय ढालपुर के रोपा में एक युवक ने झुग्गी के अंदर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस टीम ने शव कब्जे में ले लिया और कुल्लू अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया है.

पुलिस के अनुसार, परिजनों से पूछताछ में युवक की पहचान साहिल के रूप में हुई. परिजनों ने पुलिस को बताया कि बेटे साहिल और बहू निशा में दो-तीन दिन पहले झगड़ा हो गया था.

लड़ाई के बाद बहू अपनी बेटी को लेकर अपने मायके पंजाब के जांलधर चली गई. इसके बेटे ने अपनी पत्नी से बहुत बार माफी मांगी, लेकिन इसकी पत्नी वापस कुल्लू आने के लिए नहीं मानी और ना ही घर लौटी. इस कारण साहिल ने आत्महत्या कर ली.

एसपी कुल्लू गुरदेव शर्मा ने बताया कि मृतक युवक के शव का पोस्टमार्टम कर लिया गया है और अब शव परिजनों को सौंप दिया गया है. वहीं, कुल्लू पुलिस की टीम भी मामले की जांच में जुटी हुई है.

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...