कहासुनी के बाद प्रेमिका ने निगला जहर तो पुलिस के डर से प्रेमी ने उठाया ये कदम

--Advertisement--

एक युवक-युवती द्वारा जहर निगलने का मामला सामने आया है। गोहर पुलिस के अनुसार युवक-युवती लंबे समय से एक-दूसरे से प्रेम करते थे लेकिन शादी करने के लिएपरिजनों में सहमति नहीं बन पा रही थी।

मंडी- अजय सूर्या

मंडी जिले के उपमंडल गोहर की ज्यूणी घाटी में बुधवार को एक युवक-युवती द्वारा जहर निगलने का मामला सामने आया है।

गोहर पुलिस के अनुसार युवक-युवती लंबे समय से एक-दूसरे से प्रेम करते थे लेकिन शादी करने के लिएपरिजनों में सहमति नहीं बन पा रही थी।

बीती रात को ही युवक-युवती में कहासुनी हो गई जिसके चलते लड़की ने सुबह अपने घर में ही जहरीला पदार्थ निगल लिया। इसके बाद परिजन लड़की को अस्पताल ले गए जहां उसका उपचार जारी है।

उधर, लड़की द्वारा जहर निगलने की बात पता चलने पर लड़के ने भी पुलिस के डर के कारण मंडोगलू के जंगल में जहर निगल लिया। इसके बाद युवक को उसका दोस्त अस्पताल ले गया जहां उसका भी उपचार जारी है।

गोहर पुलिस ने लड़की के बयान के आधार पर मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...