कश्यप निवास पर महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, सांसद की पत्नी बोलीं चाय-पानी पीकर जाना

--Advertisement--

Image

प्रदर्शनकारी महिलाओं के गेट पर पहुंचते ही सांसद सुरेश कश्यप की पत्नी रजनी कश्यप बाहर आईं। उन्होंने शिष्टाचार के नाते महिलाओं से चाय-पानी पीने की पेशकश की।

सिरमौर – नरेश कुमार राधे

बढ़ती महंगाई को लेकर रविवार को महिला कांग्रेस ने प्रदेशाध्यक्ष जैनब चंदेल की अगुवाई में सांसद सुरेश कश्यप के घर के बाहर प्रदर्शन किया। महिला कार्यकर्ता शहर के यशवंत विहार कॉलोनी से गुजरने वाले नाहन-कुमारहट्टी एनएच से केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करती हुईं सांसद सुरेश कश्यप के निवास के बाहर पहुंचीं।

प्रदर्शनकारी महिलाओं के गेट पर पहुंचते ही सांसद सुरेश कश्यप की पत्नी रजनी कश्यप बाहर आईं। उन्होंने शिष्टाचार के नाते महिलाओं से चाय-पानी पीने की पेशकश की। कहा कि वे थक गई होंगी। चाय-पानी पीकर जाना।

इस बीच महिलाएं नारेबाजी करती रहीं। सांसद के घर से पानी से भरे गिलास भी बाहर लाए गए, लेकिन जैनब चंदेल समेत अन्य महिलाओं ने पानी पीने से इनकार कर दिया। करीब आधा घंटा महिलाओं ने प्रदर्शन किया।

जैनब चंदेल ने कहा कि देश में महंगाई चरम पर है। इससे हर वर्ग परेशान है। संसद में इस पर चर्चा नहीं होने दी जाती। केंद्र में निरंकुश सरकार बैठी है, जिसने किसानों पर अत्याचार किए। देश और प्रदेश में बेरोजगारी बढ़ रही है। नौकरी मांगने पर डंडों से पीटा जा रहा है। पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस समेत खाने-पीने की वस्तुओं पर महंगाई की मार से आम जनता परेशान है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार महिलाओं, किसानों, युवाओं की आवाज सुने। लोगों की आवाज को कुचलना बंद करे। उन्होंने कहा कि जिम्मेदार पार्टी होने के नाते लोगों की आवाज को इसी तरह उठाया जाएगा। जरूरत पड़ी तो सांसद का घेराव भी किया जाएगा।

ये रहे उपस्थित

इस दौरान महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष कंवर कविता सिंह, प्रदेश सचिव राजेश्वरी शर्मा, प्रेस सचिव काजल शर्मा, जिला अध्यक्ष उपमा धीमान, ब्लाक अध्यक्ष बिलकिश, सचिव आराधना राणा समेत दो दर्जन के करीब महिलाएं और एनएसयूआई के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...