कल शिमला लौटेंगे सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू, परसों राजभवन में शपथ लेंगे कैबिनेट मंत्री

--Advertisement--

Image

शिमला – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू कल शुक्रवार को दिल्ली से शिमला लौटेंगे। 24 दिसंबर शनिवार को कैबिनेट मंत्रियों को राजभवन में शपथ दिलाई जाएगी। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

बताया जा रहा है कि 25 दिसंबर से राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने प्रदेश से बाहर के दौरे पर जाना है। संभवत: इसलिए ऐसा किया गया है। ऐसे में कैबिनेट विस्तार कार्यक्रम में बहुत विलंब हो रहा था।

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह 18 दिसंबर को नई दिल्ली में संक्रमित हुए थे। बताया जा रहा है कि वे अब पूरी तरह स्वस्थ हैं। मुख्यमंत्री सुक्खू की 19 दिसंबर को प्रधानमंत्री से मुलाकात प्रस्तावित थी। 18 दिसंबर को उनका कोविड टेस्ट हुआ था और रिपोर्ट पॉजीटिव आई।

जानकारी यह भी है कि सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू की दूसरी कोविड-19 रिपोर्ट आज आनी है। यदि रिपोर्ट नेगेटिव आती है तो सुखविंदर सिंह सुक्खू शुक्रवार को वापिस शिमला लौट सकते है। इसके बाद मंत्रिमंडल के गठन को लेकर कदम उठाए जाएंगे।

एक अन्य जानकारी के मुताबिक 25 से 31 दिसंबर तक हिमाचल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर राजधानी में उपलब्ध नहीं होंगे। लिहाजा, कांग्रेस सरकार की कोशिश रहेगी कि इससे पहले मंत्रियों की शपथ करवाई जाए। फिलहाल, देखना यह भी होगा कि सुखविंदर सिंह सुक्खू की रिपोर्ट नेगेटिव आती है या नहीं।

सुक्खू भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए राजस्थान गए थे। राहुल गांधी के साथ पदयात्रा की थी। कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं से दिल्ली में मुलाकात भी की थी। कोरोना संक्रमित होने के बाद से हिमाचल सदन नई दिल्ली में मुख्यमंत्री सुक्खू क्वारंटीन हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अटल मेडिकल और रिसर्च यूनिवर्सिटी की टॉप-10 मेरिट में गौतम कॉलेज ऑफ नर्सिंग की छात्राओं का परचम

हिमखबर डेस्क अटल मेडिकल एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी द्वारा घोषित बीएससी...

काँगड़ा में दर्दनाक हादसा, मशीन में हाथ फंसने से पेपर मिल कर्मचारी की मौत, मचा हड़कंप

हिमखबर डेस्क संसारपुर टैरेस औद्योगिक क्षेत्र स्थित जसर पेपर मिल...

मंत्री के दौरे से पहले खुली PWD की नींद: गड्ढों को मिट्टी और पत्थरों से भरा, जनता में भारी रोष

हिमखबर डेस्क सोलन-सुबाथु मार्ग पर एक बार फिर लोक निर्माण...