कलश यात्रा के साथ श्रीमद महापुराण कथा का शुभारंभ

--Advertisement--

देहरा – शिव गुलेरिया

उपमंडल देहरा की तहसील हरिपुर के अंतर्गत पड़ने वाले गांव हरिपुर उपरेट में कलश यात्रा के साथ श्रीमद महापुराण कथा का शुभारंभ हुआ। ये यात्रा चबाटा, काली माता मंदिर, मेन बाजार हरिपुर से होते हुए ओझे दाखू तक पहुंची।

जहां यात्रा में शामिल भक्तों ने पूजनोपरांत पवित्र कुएं का जल अपने कलशों में भरा । इसके बाद भक्तों ने शिव मंदिर में शीश झुका कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

पहले दिन की कथा में धरोहर गांव प्रागपुर के पंडित सुमित शास्त्री ने महात्म्य की कथा सुनाते हुए कहा कि यह भागवत परम पावन है, समस्त पुराणों का तिलक है व इसका श्रवण सबसे श्रेष्ठ है, जिसे भगवान श्री कृष्ण की भक्ति चाहिए उसे भागवत महापुराण अवश्य श्रवण करना चाहिए।

इसके बाद शास्त्री ने भक्ति, ज्ञान व वैराग्य की कथा व प्रेत योनि में पड़े हुए धुंधकारी के मुक्त होने की कथा श्रवण करवाई। शास्त्री ने बताया प्रतिदिन कथा का समय 11.30 से 3 बजे तक होगा।

ये रहे उपस्थित

कलश यात्रा में अतुल अवस्ती, आदित्य, यश कर्ण, ऋषभ, अनुसुइया, पुष्पा, ईशा व विमला देवी ने भाग लिया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...