कलयुगी बेटे की करतूत, पिता पर किया जानलेवा हमला

--Advertisement--

Image

बिलासपुर – सुभाष चंदेल

खेतों में अपने बेटे के साथ काम कर रहे एक पिता को अपने ही बेटे को दूसरा काम करने के लिए बोलना महंगा पड़ गया। काम बोलने से गुस्साए बेटे ने अपने ही पिता पर डंडे से हमला कर घायल कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस थाना सदर के तहत 65 वर्षीय हरिमन पुत्र राम दितु ने पुलिस में दी शिकायत में कहा कि वह दोपहर के समय खेतों में अपने बेटे मनोज के साथ बैल जाेत रहा था। उसने अपने बेटे को काम करने के लिए कहा तो वह अचानक गुस्से में आ गया और उसे रोककर मारपीट करने लग गया और डंडे से हमला कर दिया, जिससे उसके सिर व बाजू में चोटे आई हैं।

हरिमन का कहना है कि उसे उसकी मौसी और उसकी छोटी भाभी ने छुड़वाया। वहीं पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...