कलयुगी बहु व बेटे की करतूत…पिता को पीट किया अधमरा, जन्म देने वाली को भी नहीं बक्शा

--Advertisement--

Image

ब्यूरो – रिपोर्ट

माता पिता को भगवान तुल्य माना जाता है, लेकिन कलयुग में बेटे माता पिता पर हाथ उठाने से गुरेज नहीं कर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला पुलिस थाना बरमाणा चौकी नम्होल में सामने आया है।

कलयुगी बेटे ने पिता को डंडे से पीट कर अधमरा कर दिया। साथ ही जीवन देने वाली मां को भी जख्मी कर दिया। पड़ोसियों की मदद के कारण बचाव हो पाया। बेटे की पत्नी ने भी मारपीट करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।

पीड़ित माता- पिता ने पुलिस में बेटे और बहू के खिलाफ मामला दर्ज कर करवा दिया है।

पीड़ित रतन लाल पुत्र स्व. निक्कू राम ने सदर पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उसके बेटे मुकेश कुमार की शादी अमृतसर में रजनी देवी के साथ हुई है। विवाद के चलते उन्होंने बहू और बेटे को अलग कर रखा है।

शुक्रवार को वह घर में मौजूद था तो बहू ने गालियां निकाल नी शुरू कर दी और, विरोध जताया तो धमकियां देनी शुरू कर दी।

रतन लाल का कहना है कि वो जब रसोई की तरफ जाने लगा तो बेटा मुकेश दौड़ कर आया और डंडे से मारपीट करना शुरू कर दिया। पीड़ित रतनलाल का कहना है कि उसकी पत्नी जयदेई ने उसका बचाव करने की कोशिश की तो मुकेश ने उससे भी मारपीट शुरू कर दी।

बचाव करने के लिए पड़ोसी गोपाल व उसकी माता सुखां देवी पहुंच गई। इसके बाद बचाव हो पाया।

रतन लाल ने बेटे व बहू के खिलाफ मामला दर्ज कर न्याय की मांग की है।

डीएसपी राजकुमार ने बताया कि पुलिस थाना बरमाणा के तहत मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...