HRTC बस ने कुचला 8 साल का मासूम, मौके पर मौत

--Advertisement--

Image

बैजनाथ – बर्फू

उपमंडल जोगिंद्रनगर के मोहन घाटी में शनिवार सुबह दर्दनाक हादसा पेश आया है। दुखद घटना में 8 साल के बच्चे की हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस के नीचे आने से मृत्यु हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार 8 वर्षीय अमित पुत्र लेखराज निवासी मोहन घाटी पिता के साथ सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर से सामान लेने आया था।

इसी दौरान जैसे ही वो सड़क से दूसरी और जाने के लिए भागा तो बैजनाथ से जोगिंदर नगर की ओर आ रही परिवहन निगम की बस की चपेट में आ गया।

इस दौरान मौके पर ही अमित की मृत्यु हो गई। हालांकि मौके पर मौजूद लोगों ने अमित को सिविल अस्पताल बैजनाथ पहुंचाया, लेकिन तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी।

पुलिस चौकी चौंतडा़ के प्रभारी यशपाल सिंह पठानिया ने बताया कि चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कर परिवार को सौंप दिया गया है। पुलिस ने बस को अपने कब्जे में ले लिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...