कांगड़ा: पंचायत उपप्रधान को परिवार सहित मारने के लिए कुएं में मिला दी जहर की तीन बाेतलें, तीन लोग गंभीर

--Advertisement--

Image

ब्यूरो – रिपोर्ट 

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जनपद के नूरपुर उपमंडल में जहरीले पानी के सेवन से परिवार के पांच सदस्यों की हालत बिगड़ने का समाचार मिला है।

हालांकि, पानी के सैंपल की जांच रिपोर्ट के बाद ही सही तरीके से इस बात की तस्दीक हो पाएगी कि वास्तव में पानी दूषित था या नहीं।

गंगथ पंचायत के पूर्व उप प्रधान कुलदीप सिंह, उनकी पत्नी रजनी देवी सहित परिवार के तीन सदस्यों की हालत बिगड़ने पर उन्हें गंगथ के सिविल अस्पताल में दाखिल किया गया था।

इसमें से कुलदीप सिंह, रजनी देवी व पूर्णिमा की हालत ज्यादा नाजुक है। इस कारण उन्हें गंगथ से नूरपुर रैफर कर दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक पंजाब से सटे नूरपुर क्षेत्र में परिवार ने कुएं के पानी का सेवन किया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पीड़ित परिवार का ये भी आरोप है कि अज्ञात लोगों ने परिवार की हत्या की कोशिश की है।

शुरूआती जानकारी में सामने आ रहा है कि पूर्व उप प्रधान कुलदीप सिंह ने कुएं में मोटर लगाकर पानी की सप्लाई ली थी। पानी से दुर्गंध आने पर जब परिवार ने कुएं के पानी की जांच की तो दो जहरीली खाली बोतलें बरामद हुई।

मौके पर पहुंची पुलिस व फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस का कहना है कि पांच लोगों का उपचार चल रहा है। इसमें दो की हालत स्थिर है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में हजारों कर्मचारियों को राहत, नियमितीकरण के नियम बदले; अब 6 माह का नुकसान नहीं

हिमाचल में नियमितीकरण का इंतजार कर रहे हजारों कर्मचारियों...