कलखर रिवालसर मंडी सड़क मार्ग की वर्तमान स्थिति में सुधार न किया गया तो सड़क का निरिक्षण कर रही वर्ल्ड बैंक की टीम का धेराव रखेगी स्थानीय जनता

--Advertisement--

 

रिवालसर/मंडी – अजय सूर्या 

रिवालसर कलखर सड़क मार्ग की खस्ता हालत से रिवालसर का व्यापार ठप गया है। पिछले 2 वर्षों से सड़क मार्ग के विस्तारीकरण का कार्य चल रहा है। जिसके चलते यह मार्ग पूरी तरह से टूट चूका है जहां देखो गड्डे ही गड्डे नजर आते हैं।इन गड्डों में फंस कर लोगों कि गाड़ियों का नुकसान हो रहा है। अनेकों बार की घटनाओं में दोपहिया वाहन चालक मार्ग पर गिरकर चोटिल हुये है।

रिवालसर व्यापार मंडल के अध्यक्ष नरेश शर्मा सहित अन्य व्यपारियों ने बताया की बाजार में वाहनों के चलने के दौरान सड़क पर फैली दुल मिट्टी उड़कर दुकानों व घरों में घुसकर उन्हें नुकसान पहुंचा रही है। सड़क की दयनीय हालत के चलते पर्यटकों और लोगों ने रिवालसर बाजार आना ही बंद कर दिया है। जिससे यहां का पर्यटन और व्यपार ठप हो गया हैं जिससे बाजार की रौनक गायब है। जिससे व्यापारी वर्ग हताश है।

इस सबंध में सस्थानीय नगर पंचायत व व्यपार मंडल के सदस्यों सहित अन्य लोगों ने शासन से प्रशासन तक को अनेकों वार अवगत करवा चुके है। लोगों का यह भी आरोप है की सड़क के विस्तारीकरण का कार्य धीमी गति से हो रहा है तथा निर्माण कार्य में लगी संबंधित कंपनी वर्ल्ड बैंक के दिशा निर्देशों को अनदेखा कर रही है।

क्षेत्र के लोगों ने चेतावनी दी हैं अगर सड़क मार्ग की वर्तमान स्थिति में सुधार नहीं किया तो सड़क के निरिक्षण को आ रही वर्ल्ड बैंक टीम का घेराव करने से नहीं चूकेंगे। रिवालसर होटल एसोसिएशन के प्रधान सुदर्शन शर्मा ने भी कहा है कि कलखर रिवालसर मंडी सड़क की स्थिति खराब होने के कारण होटल का व्यवसाय पूरी तरह से ठप हो गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...