कर्नल मनप्रीत सिंह को तिरंगे में लिपटा देख बेहोश हो गई मां और पत्नी, बेटे ने वर्दी पहन दी विदाई

--Advertisement--

व्यूरो रिपोर्ट

न्यू चंडीगढ़ के गांव भड़ोजियां के रहने वाले कर्नल मनप्रीत सिंह को शहादत के बाद उनके गांव में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई।

कर्नल मनप्रीत सिंह को मुखाग्नि उनके बेटे ने दी और इस दौरान उनके बेटे ने फौजी की वर्दी पहनी हुई थी। मनप्रीत के बेटे ने उन्हें सैल्यूट किया।

शहीद कर्नल मनप्रीत सिंह की देह उनके गांव में शुक्रवार को सुबह 11 बजे पहुंच गई थी और उसके बाद वहां पर अंतिम दर्शन के लिए लोगों का सैलाब उमड़ पड़ा।

जब मनप्रीत सिंह का पार्थिव शरीर गांव में पहुंचा, तो वहां पर भारत माता की जय और मनप्रीत तुम अमर रहो के नारे गूंजते रहे। मनप्रीत को अंतिम विदाई देते वक्त उनकी मां और पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल रहा और वह कई बार बेहोश होती रहीं।

मां की एक ही रट थी कि मेरे मनप्रीत को वापस ले आओ। मनप्रीत के अंतिम दर्शन के लिए गांव में कई बड़े सैन्य अधिकारियों के अलावा नेता भी पहुंचे हुए थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...