करूणामूलक संघ ने मुकेश अग्निहोत्री पर लगाए वादाखिलाफी के आरोप, संघर्ष तेज करने की चेतावनी

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां 

हिमाचल प्रदेश में करुणामूलक संघ ने कांग्रेस पार्टी की सरकार के खिलाफ एक बार फिर मोर्चा खोल दिया है। करुणामूलक संघ ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया है।

करूणामूलक संघ की उपाध्यक्ष बॉबी शुर्टा ने वर्तमान सरकार और उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री पर आरोप लगाया कि चुनाव के समय कांग्रेस ने हर मंच से वादे किए, लेकिन 2 साल का कार्यकाल बीत जाने के बाद भी कोई वादा पूरा नहीं किया गया।

करुणामूलक संघ की उपाध्यक्ष बॉबी शुर्टा ने कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार ने चुनाव के समय करुणामूलक की मांगों को पूरा करने के वायदे किए। हर मंच से सरकार ने इसका जिक्र किया, लेकिन वर्तमान सरकार को सत्ता में आए 2 साल से ज्यादा का समय हो गया है अभी तक करुणामूलक को नौकरी नहीं मिली है।

उन्होंने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार में उनकी अनदेखी हुई। करुणामूलक ने अपनी मांगों को लेकर 432 दिनों तक अनशन भी किया, इतना लंबा अनशन तो किसान आंदोलन में भी नहीं हुआ।

बॉबी शुर्टा ने उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री पर भी वादाखिलाफी का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि मुकेश अग्निहोत्री ने चुनाव के समय हर मंच से करुणा मूलक के लिए स्थाई नीति बनाने और करुणा मूलक की मांगे पूरे करने के आश्वासन दिए लेकिन अभी तक कुछ नहीं हुआ।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में 3234 करुणामूलक परिवारों के केस पेंडिंग है। इन परिवार के लोगों ने विषम परिस्थितियों में सरकार को अपनी सेवाएं दी है ऐसे में यह उनके अधिकार और स्वाभिमान की लड़ाई है।

बॉबी शुर्टा ने कहा कि अगर सरकार उनकी मांगों पर काम नहीं करती है तो आने वाले दिनों में अपने संघर्ष को और तेज़ करेंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...