करियाने की दुकान से शराब बरामद, महिला के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज

--Advertisement--

Image

चम्बा – भूषण गुरुंग

पुलिस ने चम्बा जिले के चुराह क्षेत्र के कठवाड़ में एक करियाने की दुकान से अवैध शराब बरामद की है। आरोपी महिला के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकद्दमा दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार नकरोड़ चौकी पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि बघेईगढ़ पंचायत के कठवाड़ में एक करियाने की दुकान पर महिला द्वारा शराब का अवैध रूप से कारोबार किया जा रहा है। सूचना के आधार पर नकरोड़ चौकी के प्रभारी अशोक कुमार की अगुवाई में पुलिस टीम ने दौलती देवी पत्नी अमीर चंद निवासी गांव कठवाड़ की दुकान पर दबिश दी और दुकान की तलाशी ली। तलाशी के दौरान उन्हें दुकान से देसी शराब की 11 बोतलों सहित 10 लीटर लाहण मिली।

उधर, तीसा थाना के एसएचओ जोगिंद्र कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने कठवाड़ में एक महिला की दुकान से अवैध शराब पकड़ी है। आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि शराब का अवैध कारोबार करने वालों को बक्शा नहीं जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...