
हिमाचल के करसोग में 20-30 बच्चों से भरी स्कूल बस हादसे का शिकार, कईं घायल
सुंदरनगर, 21 फरवरी – डॉली चौहान
करसोग के समीप स्कूली बच्चों को ले जा रही एक निजी बस दुर्घटना का शिकार हो गई है। बताया जा रहा है कि ब्रेक फेल होने के कारण यह हादसा पेश आया है।
हादसे में कुछ स्कूली बच्चे भी घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को करसोग अस्पताल रैफर किया जा रहा है। वही सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन भी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गया है। मौके पर राहत-बचाव कार्य जारी है।
मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी गीतांजलि ठाकुर ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। घायल बच्चों को अस्पताल रैफर किया जा रहा है। निजी स्कूली बस में 20 से 30 बच्चे सवार बताए जा रहे हैं। 4 बच्चे ज्यादा गंभीर हैं और सबका इलाज चल रहा है।
सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हादसे पर सोशल मीडिया में जानकारी दी और कहा कि बच्चों से भरी स्कूल बस के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर है। कुछ बच्चों को इस दुर्घटना में हल्की चोटें भी आई हैं। भगवान घायल बच्चों को जल्द स्वस्थ करे और लोकल प्रशासन घायल बच्चों की हर संभव मदद करें।
