करनाल हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से शिलाई के दो युवकों की मौत, दो दोस्त गंभीर घायल

--Advertisement--

सिरमौर – नरेश कुमार राधे

एक छोटी सी चाय की ख्वाहिश कब ज़िंदगी का आखिरी पड़ाव बन जाएगी, किसी ने सोचा भी नहीं था। घर से दूर रोजगार की तलाश में निकले युवकों के संघर्ष का दर्दनाक अंत हो गया। करनाल के राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर रविवार देर रात एक दर्दनाक हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं।

करनाल के झंझाड़ी गांव के समीप होटल “हवेली” में काम करने वाले चार युवक चाय पीने निकले थे, लेकिन हाईवे पर एक अज्ञात वाहन उन्हें कुचलकर मौके से फरार हो गया। हादसे में हिमाचल प्रदेश के शिलाई की ग्वाली पंचायत निवासी नरेंद्र (22) और शिलाई के चोयला गांव निवासी विवेक (22) की मौत हो गई, जबकि सिरमौर निवासी रोहित (25) और हरियाणा के रोहतक निवासी रविंद्र (24) गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के मुताबिक, पांचों युवक होटल की नाइट शिफ्ट पूरी करने के बाद रात करीब 3:30 बजे कमरे लौटे थे। कमरे में मच्छरों के कारण नींद नहीं आ रही थी तो युवक चाय पीने और मच्छर मारने की अगरबत्ती लेने निकले। इसी दौरान सड़क पार करते समय तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।

हादसे के तुरंत बाद सभी को अस्पताल ले जाया गया, जहां विवेक को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। नरेंद्र की हालत गंभीर होने पर पीजीआई चंडीगढ़ रैफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। रोहित और रविंद्र की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज जारी है।

साथी सुधांशु की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। थाना सदर प्रभारी तरसेम ने बताया कि हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी वाहन की पहचान की जा रही है। बताया जा रहा है कि ये सभी युवक दो महीने पहले ही होटल हवेली में काम पर लगे थे। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

CUET UG परीक्षा 11 मई से, परीक्षा केंद्र में इन चीजों​ की रहेगी नो-एंट्री; चेक करें लिस्ट

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जारी किया ड्रेस कोड, धार्मिक...

चुनावी मैदान में परिवार आमने-सामने, दादी और पोती के बीच सीधी भिड़ंत

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में जिला परिषद...

सिरमौर का अनुराग बनेगा सेना में अफसर, 3 असफलताओं के बाद पास की NDA की परीक्षा

हिमखबर डेस्क सिरमौर जिले के दुर्गम क्षेत्र कोड़गा से निकलकर...

हिमाचल में होमगार्ड भर्ती के नाम पर सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहें, विभाग ने युवाओं को किया आगाह

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश होम गार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा विभाग...