कम्प्यूटर शिक्षकों के लिए कोई पॉलिसी न बनने पर भाजपा सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

--Advertisement--

Image

ज्वाली- माध्वी पंडित

हिमाचल प्रदेश कंप्यूटर शिक्षक संघ ने उनके हितार्थ कोई पॉलिसी न बनाने तथा पगार में मात्र एक हजार बढ़ोतरी के निर्णय से हताश होकर प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। यह बात हिमाचल प्रदेश कंप्यूटर शिक्षक संघ के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष दलजीत मन्हास ने जवाली में आयोजित प्रेसवार्ता में कही।

दलजीत मन्हास ने कहा कि प्रदेश सरकार ने मात्र एक हजार रुपए की बढ़ोतरी करके हमारा शोषण किया है तथा हम इसकी कड़े शब्दों में निंदा करते हैं। उन्होंने कहा कि हर वर्ग के लिए पॉलिसी बनाई गई लेकिन हम 22 सालों से अपनी सेवाएं दे रहे हैं, हमारे लिए कोई कारगर नीति नहीं बनाई गई।

उन्होंने कहा कि आज हम रिटायरमेंट की आयु के नजदीक पहुंच गए हैं लेकिन कोई भी पॉलिसी नहीं बन पाई है। उन्होंने कहा कि प्रदेशभर में 3121 कंप्यूटर अध्यापक अपनी सेवाएं दे रहे हैं लेकिन आजतक हर सरकार ने शोषण किया है। दलजीत मन्हास ने कहा कि हमारा लगातार शोषण किया जा रहा है।

दलजीत मन्हास ने कहा कि माननीय हाईकोर्ट ने वर्ष 2014 में कंप्यूटर शिक्षकों के हितार्थ पॉलिसी बनाने का निर्णय सुनाया था लेकिन तब की कांग्रेस सरकार इसको लागू कर पाई और न ही मौजूदा भाजपा सरकार ने लागू करने की तरफ ध्यान दिया है।

उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने कंप्यूटर शिक्षकों के हितार्थ कोई निर्णय नहीं लिया गया तो हम सरकार के खिलाफ आंदोलन का रास्ता अख्तियार करने को बाध्य होंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने जो बीज बोया है, उसका अंकुर अब चुनावों में फूटेगा।

ये रहे मोजुद

इस मौके पर कंप्यूटर शिक्षक संघ के कानूनी सलाहकार भुवनेश शर्मा, उपाध्यक्ष राजीव पठानिया, अरुण पगडोत्रा, कपिल चौधरी, राम सिंह, तरुण चौधरी, सरिता कुमारी,मंजू बाला, अंजलि पठानिया, सरबजीत कौर, नरेश कुमार, इत्यादि मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...