कपड़ा व्यापारी की दुकान से 62 हजार ले उड़ा शातिर

--Advertisement--

Image

मंडी- नरेश कुमार

मंडी जिला के सुंदरनगर उपमंडल के कनैड़ क्षेत्र में एक कपड़ा व्यापारी की दुकान से 62 हजार की राशि चोरी होने का मामला सामने आया है। कपड़ा व्यापारी की शिकायत के आधार पर पुलिस भी अब मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार कनैड़ बाजार में कपड़े की दुकान चलाने वाला रमेश कुमार ने घर के किसी कार्य के लिए बैंक से 62 हजार की राशि निकाली थी, लेकिन जब वह दुकान पहुंचा, तो उसने राशि को अपनी दुकान में रख दिया और कुछ ही देर बाद वह दुकान से बाहर आ गया, लेकिन कोई अज्ञात शख्स उस राशि को लेकर मौके से फरार हो गया।

उधर, डीएसपी सुंदरनगर दिनेश कुमार ने बताया कि मामले की शिकायत प्राप्त हुई है। पुलिस मामले में जांच कर रही है। इसके साथ ही क्षेत्र में लगे सीसीटीवी की फुटेज को भी खंगाला जा रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...