कतर में आठ भारतीय नागरिकों को सजा-ए-मौत, कंपनी में काम करते हैं सभी, भारत सन्न

--Advertisement--

नई दिल्ली – नवीन चौहान

कतर में लंबे समय से कैद आठ भारतीय नागरिकों को वहां की एक अदालत ने मौत की सज़ा सुनाई है। विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को यहां यह जानकारी साझा करते हुए भारतीय नागरिकों और उनके परिवारों को आश्वासन दिया है कि भारत सरकार उनकी रक्षा के लिए सभी कानूनी एवं राजनयिक सहायता उपलब्ध कराएगी।

मंत्रालय के बयान में कहा गया कि हमें प्रारंभिक जानकारी मिली है कि कतर की प्राथमिक अदालत ने आज अल दहरा कंपनी के आठ भारतीय कर्मचारियों से जुड़े मामले में फैसला सुनाया।

मंत्रालय ने कहा कि हम इन भारतीय नागरिकों को मृत्युदंड के फैसले से हतप्रभ हैं और विस्तृत फैसले का इंतजार कर रहे हैं। हम परिवार के सदस्यों और कानूनी टीम के संपर्क में हैं, और सभी कानूनी विकल्प तलाश रहे हैं।

बयान में कहा गया कि हम इस मामले को बहुत महत्व देते हैं और इस पर बारीकी से नजऱ रख रहे हैं। हम सभी काउंलर और कानूनी सहायता देना जारी रखेंगे। हम फैसले को कतर के अधिकारियों के समक्ष भी उठाएंगे।

मंत्रालय ने कहा कि इस मामले की कार्यवाही की गोपनीय प्रकृति के कारण, इस समय कोई और टिप्पणी करना उचित नहीं होगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल ने खोया अपना वीर सपूत, नहीं रहे पूर्व थल सेनाध्यक्ष जनरल वी. एन. शर्मा

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश और पूरे देश के लिए शुक्रवार...

हिमाचल पुलिस बैंड की सिंगर कॉस्टेबल अस्पताल में भर्ती, रोते हुए सुनाया दर्द

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पुलिस विभाग में घमासान मच...