कटी टांग के बाद अब शरीर का बाकी हिस्सा भी बरामद, नहीं हुई शिनाख्त

--Advertisement--

Image

ऊना, 14 जनवरी – अमित शर्मा 

जिला मुख्यालय के समीपवर्ती रक्कड़ कॉलोनी में शुक्रवार देर रात बरामद की गई कटी हुई टांग का लापता चल रहा बाकी शरीर भी पुलिस बरामद कर लिया है।

हालांकि मृतक की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है। वहीं दूसरी तरफ प्रथम दृष्टया यह मामला मृतक को जानवरों द्वारा नोचे जाने का सामने आ रहा है।

लेकिन पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही किसी फाइनल नतीजे पर पहुंचने की बात पुलिस कह रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार देर रात रक्कड़ कॉलोनी में रहने वाले परिवार का पालतू कुत्ता जंगल से इंसान की कटी हुई टांग उठा कर घर ले आया।

जिसे देख उक्त परिवार और आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। फौरन मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

हरकत में आई पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की लेकिन अंधेरा ज्यादा होने के चलते सर्च ऑपरेशन सफल नहीं हो सका।

शनिवार सुबह पुलिस विभाग ने स्नीफर डॉग की सहायता के साथ फिर से सर्च ऑपरेशन चलाया, जिसके चलते पुलिस को सफलता मिली।

पास के ही जंगल के साथ सटे खेतों में कटी हुई टांग का लापता चल रहा बाकी शरीर बरामद कर लिया गया।

एएसपी प्रवीण कुमार धीमान ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि मृतक की शिनाख्त के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

वही पोस्टमार्टम की तैयारी शुरू कर दी गई है मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम की रिपोर्ट से ही होगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...