ओवर स्पीड कार ने बाइक हिट करने के बाद रौंदा राहगीर, एक की मौत, 3 जख्मी

--Advertisement--

Image

रविवार देर शाम पेश आया हादसा, एक की मौत, जबकि कार चालक सहित तीन हुए जख्मी। 

सिरमौर – नरेश कुमार राधे

रविवार देर शाम धौलाकुआं में तेज रफ्तार कार ने बाइक को हिट करने के बाद एक राहगीर को रौंद दिया। दर्दनाक हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि कार चालक सहित तीन जख्मी हुए हैं।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक कार (HP 71 A-0246) ने पहले बाइक को टक्कर मारी। जिसके बाद तेज रफ्तार में मौके से फरार होने की कोशिश में कुछ दूरी पर एक राहगीर को कुचल दिया। हादसे में कार चालक भी जख्मी हुआ है।

जानकारी मिली है कि ओवर स्पीड कार को शिलाई के बकरास का रहने वाला मामराज चला रहा था। मौके से जख्मी हालत में भागने की कोशिश भी की, लेकिन कोलर में पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।

प्राथमिक उपचार के बाद चालक को भी नाहन मेडिकल कॉलेज रैफर किया गया है। हादसे में घायल बाइक सवारों की पहचान भारपुर के सचिव व साजिद के तौर पर की गई है।

हालांकि पुख्ता जानकारी नहीं है, लेकिन बताया जा रहा है कि नाहन मेडिकल कॉलेज से घायल युवकों को पीजीआई रैफर किया जा सकता है। उधर, मृतक की पहचान 45 वर्षीय सुरेश के तौर पर की गई है।

गौरतलब है कि माजरा थाना के अंतर्गत होली के दिन दोहरा हत्याकांड का मामला सामने आया था। हत्याकांड को भी दुर्घटना की शक्ल देने की कोशिश की गई थी, लेकिन पुलिस ने इस साजिश पर से पर्दा उठाने में सफलता अर्जित की थी। वैज्ञानिक सबूत भी जुटाए गए थे। सिरमौर में बढ़ती सड़क दुर्घटनाएं लगातार चिंता का विषय बनती जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...