ओभारडी खड्ड में होगा गणपती जी की मूर्ति का जल प्रवाह

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

आज स्वामी हरिगिरि जी महाराज औऱ राजेश्वरानंद भारती महाराज के सन्यास आश्रम ककीरा मे गणेश चतुर्थी के दूसरे दिन पंडित रेवाधर शर्मा कीअगुवाई मे सुबह मंदिर परिसर मे भगवान गणपति बप्पा जी की मूर्ति के आगे पूजन में अरुण मल्होत्रा औऱ उनकी धर्म पत्नी प्रियंका मल्होत्रा ने बतौर मुख्या जजमान के रूप मे शिरकत की।

पंडित के द्वारा उनको भगवान गणपति जी के प्रतिमा के आगे विधिवत रूप से पूजन करवाया गया। वही ककीरा के मुख्या ट्रस्टी देविंदर राज महाजन ने भी पूजन में शिरकत कर के अपने आप को सौभाग्यशाली समझा। वही स्थानीय भक्तों के द्वारा भी गणपति उत्सव में काफी लोगो शिरकत की औऱ भगवान गणपति का आशीर्वाद लिया।

मुख्या ट्रस्टी देविंदर राज महाजन ने बताया कि हर साल की भांति इस साल भी गणपति उत्सव बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। जब से गणपति बप्पा की आश्रम मे मूर्ति रखी गई है । तभी से मंदिर के पुजारी के द्वारा यहाँ पर दो टाइम की पूजा अर्चना की जाती है।

सुबह और शाम को दो टाइम महिलाओ के द्वारा भजन कीर्तन की जाती है और उसके बाद आरती उतारने के बाद हर रोज भगवान गणपति जी को जो लड्डु का भोग लगाया जाता हैं। उस प्रसाद को सभी भक्तों को प्रसाद के रूप में बाटा जाता है ।

पंडित रेवाधर शर्मा ने बताया कि कल गणेश चतुर्थी में भगवान गणपती जी की मूर्ति को आश्रम के प्रांगण में रखा गया है।10 दिनों के बाद गणपति बप्पा मोरया के साथ इस मूर्ति को ओभारडी खड्ड में जल प्रवाह कर दिया जायेगा। उसके बाद सभी लोगो के लिये आश्रम की औऱ से विशाल भंडारे का आयोजन भी किया जायेगा।

पंड़ित रेवाधर ने सभी इलाका वासियों से अपील की है कि वो हर रोज हरिगिरि सन्यास आश्रम मे सुबह औऱ शाम के पूजा में आए और गणपति बप्पा का आशिर्वाद ग्रहण करे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नशा तस्कर की अवैध संपत्ति पर चला बुलडोजर, सरकारी भूमि पर कब्जा कर बनाया था घर

हिमखबर डेस्क नशीले पदार्थों के अवैध नेटवर्क के खिलाफ जीरो...

चालक की लापरवाही से बस से गिरी महिला, सिर में आई गंभीर चोट…PGI तक चला इलाज; अब दर्ज हुआ केस

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर सदर थाना पुलिस ने...

श्री श्री रविशंकर से मिले सुक्खू, प्राकृतिक खेती और बेसहारा गौवंश के संरक्षण पर हुई चर्चा

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज बेंगलुरु में...