ऐसे भी आती है माैत: गाड़ी के टायर से उछले पत्थर ने ली व्यक्ति की जान

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

माैत कब, कैसे और कहां आ जाए, ये काेई नहीं जानता। कुछ ऐसी ही दुखद घटना हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के मलाहत क्षेत्र में सामने आई है, जहां एक वाहन के टायर से उछलकर आया पत्थर लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान मलाहत निवासी राजिन्द्र कुमार उर्फ बॉबी के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मलाहत के वार्ड नंबर-3 में जब एक गाड़ी सड़क से गुजर रही थी ताे उसी दाैरान उसके टायर से अचानक एक पत्थर उछला और सीधे राजिन्द्र कुमार की छाती पर जा लगा। पत्थर की चोट इतनी गंभीर थी कि राजिन्द्र कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। माैके पर माैजूद लाेग आनन-फानन में उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद से मृत घोषित कर दिया।

एएसपी संजीव भाटिया के बोल

इस घटना की पुष्टि करते हुए एएसपी संजीव भाटिया ने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी गई है। वहीं यह घटना इलाके में शोक का विषय बन गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...

कौन बचा रहा है वन माफिया को? 7 वाहनों की गिरफ्तारी के बाद उठे सवाल

जंगलों की लूट पर बड़ा खुलासा,सीआईए ने पकड़े लकड़ी...