एसडीएम सदर ने लिया चार आंगनबाड़ी केंद्रो को गोद

--Advertisement--

Image

मंडी, 04 फरवरी – अजय सूर्या

बाल विकास परियोजना अधिकारी, सदर मंडी वंदना शर्मा ने बताया कि महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मुख्यमंत्री बाल सुपोषण योजना के तहत सभी वर्ग-एक अधिकारियों द्वारा उनके कार्यक्षेत्र में कम से कम एक आंगनबाड़ी केंद्र गोद लेने की मुहिम चलाई जा रही है ।

उन्होंने बताया कि इसी कड़ी में आज एसडीएम, सदर मंडी रितिका जिंदल द्वारा मंडी सदर के अंतर्गत चार आंगनबाड़ी केंद्रों पीपल, शेगली, मांथला तथा दरम्याना-2 को गोद लिया गया है ।

उन्होंने बताया कि योजना के तहत आंगनबाड़ी केंद्र को गोद लेने वाला ‘दाता’ तथा जिस आंगनबाड़ी केंद्र को गोद लिया जा रहा है वह ‘दतक’ कहलाएगा ।

उन्होंने बताया कि गोद लेने वाले वर्ग-1 अधिकारी द्वारा गोद लिए हुए आंगनबाड़ी केंद्र में अनुभाग फोक्स के साथ प्रत्येक माह बच्चों के विकास की निगरानी करना, कुपोषित बच्चों पर और उनके पोषण और स्वास्थ्य की स्थिति के उत्थान के लिए आवश्यक कार्य करना है ।

नामकरण, अन्नप्राशन, गोद भराई, जन्म दिन जैसे संस्कार समारोह में भाग लेना, समुदाय आधारित आयोजनों के दौरान आंगनबाड़ी केंद्र में मनाए जाने वाले समारोह आदि को भी प्रेरित करना है ।

इसके अतिरिक्त स्थानीय मुद्दों को सुलझाना, आंगनबाड़ी केंद्र और सांस्कृतिक आदान-प्रदान में भाग लेना तथा निगारानी करने की भूमिका भी शामिल है ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ब्रेकिंग: मनाली में CBI की बड़ी कार्रवाई, सेना का असिस्टेंट गैरिसन इंजीनियर ₹93 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा...

भाजपा के झूठे प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देगी कांग्रेस, 2027 में और कम हो जाएंगे BJP विधायक

हिमखबर डेस्क एक दिवसीय दिल्ली दौरे से हिमाचल लौटे प्रदेश...

बरोटीवाला में शराब की 530 पेटियाें से लदा ट्रक पकड़ा, नहीं मिला परमिट…चालक हिरासत में

बद्दी - रजनीश ठाकुर औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला में शराब माफिया...