एसडीएम रामेश्वर दास ने नव निर्वाचित प्रधानों, उप-प्रधानों और पंचायत समिति के सदस्यों को दिलाई शपथ.

--Advertisement--

Image

बिलासपुर, सुभाष

खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय के प्रागंण में एसडीएम रामेश्वर दास ने सदर बिलासपुर ब्लाॅक के पंचायतों के नव निर्वाचित प्रधानों, उप-प्रधानों और पंचायत समिति के सदस्यों को शपथ दिलाई। खण्ड विकास सदर बिलासपुर के अंतर्गत 25 पंचायत समिति सदस्यों, 49 प्रधानों व 49 उप-प्रधानों ने पद एवं गोपनियता की शपथ ली एसडीएम ने सभी चुने हुए प्रतिनिधियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

उन्होंने समस्त नव निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को ईमानदारी से कार्य करने और पंचायत के सभी लोगों को एक साथ लेकर पंचायत विकास के कार्य करने के लिए मार्गदर्शन किया। इस अवसर पर उप निदेशक एवं परियोजना अधिकारी राजेन्द्र गौतम, बी.डी.ओ. भाग सिंह ठाकुर, अधीक्षक मनमोहन शर्मा, पंचायत निरीक्षक विश्वनाथ के अतिरिक्त अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...