एम एस फाइनेंस एक्सपर्ट द्वारा लंज, पंचायत घर में वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन

--Advertisement--

शाहपुर/काँगड़ा – नितिश पठानियां

पंचायत घर लंज में एमएस फाइनेंस एक्सपर्ट द्बारा वित्तीय साक्षरता और धन प्रबधन पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम में लगभग 150 लोगो ने भाग लिया। इस मोके पर पंचायत के प्रधान रेखा देवी और पंचायत के सेक्रेटरी भी मौजूद रहे।

एमएस फाइनेंस एक्सपर्ट के ब्रांच मैनेजर मिस्टर ओंकार सिंह ने लोगो को म्यूचुअल फंड में निवेश करने और उससे होने बाले मुनाफे के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

कार्यक्रम के दौरान संस्था के जन संपर्क अधिकारी मिस्टर रविंदर कुमार ने संस्था द्वारा चलाये जा रहे लर्निंग एंड स्किल डेवलपमेंट सेंटर के बारे में अबगत कराया।

साथ ही उन्होंने बताया की इस सेंटर में चलाये जा रहे आईटी तथा अन्य कौशल विकास से जुड़े कोर्सेस जैसे की ,”O” Level, ECC, BCC, CCC, CCC+, Tally and Account आदि बच्चों के भविष्य के लिए बहुत ही मददगार रहेंगे।

वहां मौजूद अभिवावकों को जागरूक करते हुए उन्होंने कहा की यदि आपके बच्चे पढ़ाई के साथ साथ इन कोर्सेस को कर लेते हैं तो भविष्य में उनके लिए सरकारी एवं गैरसरकारी क्षेत्र में रोजगार के बहुत सारे अवसर खुल जायेंगे।

ये रहे उपस्थित

इस कार्यकर्म में संस्था द्वारा खोली गयी अपनी निजी शाखा, लंज के प्रबधन मुकेश कुमार शर्मा भी मौजूद रहे ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...