एम्बुलैंस से चिट्टे के साथ फार्मासिस्ट व चालक गिरफ्तार

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

रविवार देर रात्रि बड़सर पुलिस ने एक निजी अस्पताल की एक एम्बुलैंस से 14 ग्राम चिट्टा बरामद करने के साथ फार्मासिस्ट व चालक को गिरफ्तार किया है। दोनों एम्बुलैंस के जरिए बाहरी राज्यों से चिट्टे की खेप हिमाचल पहुंचाते थे। एम्बुलैंस जिला हमीरपुर के एक निजी अस्पताल से रजिस्टर है।

जानकारी के अनुसार गत रात्रि गश्त के दौरान पुलिस ने बड़सर के गलू में नाका लगाया था कि वहां एक एम्बुलैंस की तलाशी के दौरान चिट्टे की उक्त खेप बरामद हुई।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में एक जिला हमीरपुर की तहसील भोरंज के दयोट गांव निवासी फार्मासिस्ट अतुल मिश्रा (38) पुत्र रवि कुमार तथा दूसरा जिला बिलासपुर की तहसील घुमारवीं के गांव दयारा (हटवाड़) निवासी चालक रतन चंद (42) पुत्र रोशन लाल शामिल हंै।

बता दें कि बड़सर पुलिस ने 2 दिनों में ही 5 नशा तस्करों को पकड़ा है। पुलिस अधीक्षक हमीरपुर आकृति शर्मा ने बताया कि ये दोनों एम्बुलैंस की आड़ में बाहरी राज्यों से हिमाचल में नशे का कारोबार कर रहे थे।

दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई जारी है। दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश करने के बाद उन्हें 5 दिन के पुलिस रिमांड में लिया गया है तथा पूछताछ की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...