एमसी ऑटोग्राफ प्राइवेट लिमिटेड (सोलन) के लिए 25 अभ्यर्थियों का चयन

--Advertisement--

Image

शाहपुर – कोहली

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शाहपुर में सोमवार को एमसी ऑटोग्राफ प्राइवेट लिमिटेड (सोलन) के लिए मर्ग सर्विस ने दस्तक दी जिसमे 30 अभ्यर्थियों ने भाग लिया l

इंटरव्यू में राज्य भर के 25 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है l चुने हुए अभ्यर्थियों को कंपनी ने 20 मार्च को जॉइनिंग के लिए बुलाया है l

मर्ग सर्विस की तरफ से आए हुए राजेंद्र ने बताया कि कंपनी चयनित आईटीआई अभ्यर्थियों को 6 महीने कॉन्ट्रैक्ट बेस पर तथा उसके उपरांत आईटीआई युवाओं को ₹11,200 तथा अटेंडेंस बोनस ₹500 मिलेंगे l

तो वहीं डिप्लोमा अभ्यार्थियों को ₹11,700 महीना वजीफा तथा अटेंडेंस बोनस ₹500 मिलेगा l, इसके उपरांत दसवीं के विद्यार्थियों को ₹10,500 तथा प्लस टू के अभ्यर्थियों को ₹10,700 मिलेंगे l

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शाहपुर के प्रधानाचार्य ने चयनित अभ्यार्थियों को हार्दिक बधाई दी l उन्होंने बताया कि कंपनी चयनित अभ्यर्थियों को एक टाइम का खाना कंपनी की तरफ से तथा रहना खुद का होगा l

उधर औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के ट्रेनिंग प्लेसमेंट ऑफिसर ने भी चयनित अभ्यर्थियों को हार्दिक बधाई दी तथा उन्होंने बताया कि यह कंपनी 6 महीने के लिए कॉन्ट्रैक्ट बेस पर रखेगी तथा उसके उपरांत उन्हें नियमित भी करेगी l

चयनित अभ्यर्थी इसी महीने की (20 मार्च) तारीख को ज्वाइन कर जाएंगे l उन्होंने बताया कि कंपनी ट्रैक्टर के ऑटो पार्ट्स बनाती है l

उन्होंने यह भी बताया कि इस कंपनी में ओवरटाइम रोज मिलेगा तथा इसकी एवज में 4 से 5,000 महीना मिलेगा तथा सैलरी में हर साल 1500 से ₹2000 का मुनाफा होगा l

आईटीआई शाहपुर से इस कैंपस में अनुदेशक वर्ग ने कंपनी का सहयोग दिया l

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट: एयरोसिटी प्रभावितों को कितना मिलेगा मुआवजा? CM के समक्ष पहुंचा मामला

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा जिला में गगल एयरपोर्ट के समीप प्रस्तावित...

लोकतंत्र की अनूठी मिसाल, सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनी गई एक और पंचायत

हिमखबर डेस्क  जिला सिरमौर में पंचायत चुनावों को लेकर भाईचारे...

हिमाचल में भाजपा ने उतारे जिला परिषद प्रत्याशी, किस वार्ड से किसे उतारा मैदान में? पूरी सूची

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं एवं स्थानीय शहरी...