एन के पन्डित बने आल इंडिया राहुल गाँधी कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता

--Advertisement--

Image

बिलासपुर – सुभाष चंदेल

बिलासपुर जिला से तालुक रखने वाले और भाजपा सरकार को हर मुद्दे पर घेरने वाले कांग्रेस पार्टी के तेज तर्रार नेता एन. के. पन्डित को आल इंडिया राहुल गाँधी कांग्रेस कमेटी ने बड़ी जिम्मेबारी देते हुए हिमाचल प्रदेश का वरिष्ठ प्रवक्ता नियुक्त किया है !

एन. के. पन्डित कि हिमाचल प्रदेश प्रवक्ता पर नियुक्ति कि खबर जैसे ही उनके गृह जिला बिलासपुर और मण्डी में पहुंची तो उनके हज़ारों समर्थकों ने एक दूसरे को लड्डू खिलाकर अपनी ख़ुशी का इजहार करते हुए खूब जश्न मनाया !

इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता एन. के. पन्डित ने आल इंडिया राहुल गाँधी कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेताओं का नई दिल्ली में आभार प्रकट करते हुए हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, मण्डी लोकसभा कि सांसद प्रतिभा सिंह सहित हिमाचल कांग्रेस पार्टी के तमाम बड़े नेताओं शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य, पूर्व मंत्री ठाकुर कौल सिंह, प्रकाश चौधरी, गंगू राम मुसाफिर, आशा कुमारी, सुधीर चौधरी, ठाकुर सिंह भरमौरी, रंगीला राम राव, राम लाल ठाकुर, राजिंद्र राणा, सहित सभी बड़े नेताओं का अपनी वरिष्ठ प्रदेश प्रवक्ता कि नियुक्ति पर आभार प्रकट किया है !

आल इंडिया राहुल गाँधी कांग्रेस कमेटी AIRGCC के हिमाचल प्रदेश से वरिष्ठ प्रवक्ता नियुक्त होने के बाद एन के पन्डित ने मीडिया से अनौपचारिक बात करते हुए पहली प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जो बिश्वास कांग्रेस पार्टी ने मुझ पर जताया है, मै उनकी उमीदों पर खरा उतरने कि कोशिश करूँगा और कांग्रेस पार्टी को सत्ता में लाने के लिए बड़ी जिम्मेबारी निभाते हुए पूरी लग्न और ईमानदारी से प्रदेश वरिष्ठ प्रवक्ता कि भूमिका निभाने में कोई कसर नहीं छोडूंगा।

साथ ही उन्होंने सभी मीडिया कर्मचारियों से भी सहयोग देने कि अपील की है ! उन्होंने मीडिया द्वारा पूछे गए एक अन्य प्रश्न का जबाब देते हुए कहा कि हिमाचल में तीसरे विकल्प का कोई औचित्य नहीं है !

एन के पन्डित ने स्पष्ट शब्दों से आम आदमी पार्टी पर व्यंग्य बाण करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी के पास कोई भी बड़ा या छोटा नेता भी नहीं है इस लिए हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी जीरो पर है और ज़ीरो पर ही रहेगी पर आम आदमी पार्टी को मुंगेरी लाल के हसीन सपने देखने का पूरा अधिकार है क्योंकि सपनो पर कोई टैक्स नहीं है !

प्रदेश के वरिष्ठ प्रवक्ता एन के पन्डित ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में जैसे ही कांग्रेस पार्टी कि सरकार बनेगी वैसे ही ओल्ड पेंशन स्कीम लागु करके हिमाचल को नशा मुक्त राज्य बनाने पर गंभीरता से कार्य करेगी उन्होंने संकल्प लेते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी हिमाचल प्रदेश को हर हाल में नशा मुक्त राज्य बनाने का कार्य करेगी !

एन के पन्डित कि नियुक्ति हिमाचल प्रदेश के वरिष्ठ प्रवक्ता पर होने के लिए उनके समर्थकों बी डी सी मेंबर बढयाल चंडयाल के परमा नन्द आज़ाद, सनी ऐप्पन, सुनीता देवी, निशा देवी, पवना देवी, अनीता रानी, चांदनी शर्मा, बंदना ठाकुर, पुष्प राज शर्मा, केशव पन्डित, जितेंद्र जम्वाल, सर्वजीत सिंह, लेख राज, मनोज कुमार, रणवीर सिंह, सहित हज़ारों समर्थकों ने उनकी नियुक्ति प्रदेश वरिष्ठ प्रवक्ता होने पर खुशी का इजहार किया है !

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री, कल रवींद्र जयंती के मौके पर लेंगे शपथ

हिमखबर डेस्क पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को...

शादी समारोह से लौट रहे युवक के साथ दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी कार; गंभीर घायल

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला में गुरूवार देर...