एन.एस.एस. शिविर का तीसरा दिन स्वच्छता और डिजिटल सुरक्षा को समर्पित

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

 

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोठीपुरा, जिला बिलासपुर में चल रहे सात दिवसीय एन.एस.एस. शिविर का तीसरा दिन आज उत्साहपूर्वक मनाया गया। प्रभारी रूप लाल एवं आशा कुमारी की अगुआई में तीसरे दिन की शुरुआत स्वयंसेवकों ने सुबह योग एवं व्यायाम करके की, जिसमें सभी बच्चों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। इसके बाद स्वयंसेवकों ने विद्यालय परिसर में श्रमदान कर साफ-सफाई की तथा स्वच्छता का संदेश दिया।

शिविर के विचार-विमर्श सत्र के अंतर्गत “साइबर सुरक्षा, जागरूकता एवं आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस” विषय पर एक विशेष व्याख्यान आयोजित किया गया। स्कूल प्रवक्ता अब्दुल मजीद ने स्वयंसेवकों को साइबर अपराधों के प्रकार, ऑनलाइन ठगी, फिशिंग, हैकिंग जैसे खतरों तथा उनसे बचाव के उपायों के बारे में जागरूक किया। उन्होंने डिजिटल सतर्कता अपनाने और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग की आवश्यकता पर विशेष जोर दिया।

उन्होंने आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस की बढ़ती उपयोगिता, इसके लाभ, संभावित जोखिम तथा भविष्य में इसके व्यापक प्रभावों पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि ए.आई. के दौर में गलत सूचना, फेक कंटेंट और डेटा सुरक्षा से जुड़े खतरों को पहचानना अत्यंत आवश्यक है।

अपने संबोधन में अब्दुल मजीद ने कहा कि इस प्रकार के शिविर विद्यार्थियों में सामाजिक जिम्मेदारी, तकनीकी जागरूकता और आत्म-अनुशासन की भावना विकसित करते हैं, जो उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...