एनएसआईसी के नि:शुल्क प्रशिक्षण ने महिलाओं को बनाया हुनरमंद

--Advertisement--

Image

चम्बा- भूषण गुरुंग

राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम (एन.एस.आई.सी.) द्वारा नाबार्ड के सहयोग से सुंदरनगर ब्लॉक के चमुखा व हराबाग गाँव में 25-25 महिलाओं को “बैग बनाने” का एक माह का नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षण के समापन समारोह के दौरान, मुख्यातिथि जिला नाबार्ड प्रबंधक डॉ. सोहन प्रेमी ने एन.एस.आई.सी. प्रबन्धक लोकेश भाटिया के साथ महिलाओं द्वारा प्रशिक्षण के दौरान बनाए गए बैगों की  प्रदर्शनी का अवलोकन किया व सराहना की।

महिलाओं को संबोधित करते हुए डॉ सोहन प्रेमी ने कहा कि इन प्रशिक्षणों से ग्रामीण महिलाओं की प्रतिभा को एक दिशा मिलती है जो उनको सवाबलम्बी बनने को प्रोत्साहित करती है। प्रशिक्षण से हुनरमंद होने के बाद महिलाएं स्वयं सहायता समूहों में काम करके अच्छी अजीविका कमा सकती हैं।

इस दौरान उपस्थित एन.एस.आई.सी. प्रबन्धक लोकेश भाटिया ने महिलाओं को लघु उद्योगों  व स्वयं सहायता समूह सम्बंधित जानकारी दी तथा सरकार द्वारा स्वरोजगार के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं से अवगत कराया।

समारोह में सभी प्रतिभागियों को मुख्यातिथि द्वारा प्रमाणपत्र व टेलरिंग किट्स बांटी गयी। प्रशिक्षण का लाभ उठाने वाली महिलाओं ने एन.एस.आई.सी व नाबार्ड द्वारा दिए गए प्रशिक्षण की प्रशंशा की और गांव में ही प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए धन्यवाद किया।

ये रहे मोजुद

इस दौरान एन.एस.आई.सी. के परियोजना समन्वयक विनय कुमार, प्रशिक्षक सुषमा शर्मा, समूह ऐनीमेटर ललिता कुमारी, पंचायत प्रधान मस्त राम  व सचिव विनोद ठाकुर उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...