एनएच किनारे खड़े टिप्‍पर से टकराई पिकअप, दो लोग घायल, एक पीजीआइ रेफर

--Advertisement--

Image

सिरमौर- नरेश कुमार राधे 

नाहन-शिमला एनएच 907-ए पर नाहन के यशवंत बिहार के समीप एक पिकअप की टिप्‍पर से जोरदार टक्कर हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार पिकअप नंबर एचपी 71-9110 को नारग उपतहसील के महलोटी गांव का 21 वर्षीय कुलदीप चला रहा था, जबकि चालक के साथ पच्छाद उपमंडल के मलानु की बेड गांव का 24 वर्षीय युवक अंशुल बैठा था।

घटना मध्य रात करीब एक बजे के आसपास की बताई जा रही है। जैसे ही चालक कुलदीप पिकअप को लेकर नाहन की ओर जा रहा था कि अचानक यशवंत बिहार डिग्री कालेज के समीप एनएच पर उसकी टक्कर खड़े हुए टिप्‍पर एचपी22- 0498 से हो गई।

टिप्‍पर का चालक नींद के कारण  सड़क के किनारे गाड़ी लगाकर रेस्ट कर रहा था। अचानक एक जोर के धमाके की आवाज हुई। टिप्‍पर के चालक भीम सिंह ने नीचे उतर कर, जब देखा तो पीछे एक पिकअप दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। पिकअप के चालक ने 108 को सूचित किया। साथ ही पुलिस को भी सूचना दी गई। सूचना मिलते ही नाहन पुलिस थाना से हेड कांस्टेबल कुंवर पाल सिंह अपनी टीम के साथ दुर्घटनास्थल पर पहुंच गए।

दोनों घायलों को तुरंत 108 के माध्यम से मेडिकल कालेज पहुंचाया गया, जहां पर अंशुल की गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआइ चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है अंशुल को गंभीर हेड इंजरी हुई है, जबकि चालक कुलदीप सिंह की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

उधर जिला सिरमौर के पुलिस अधीक्षक ओमापति जमवाल ने बताया कि पुलिस ने आइपीसी की धारा 279, 337 के तहत मामला दर्ज किया है। दुर्घटना के अन्य कारणों की जांच की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ज्वाली में भीषण सड़क हादसा, बाइक की ट्रक के साथ टक्कर, एक युवक की मौत, एक घायल

हिमखबर डेस्क पुलिस थाना ज्वाली के अंतर्गत ज्वाली - कुठेड़...

राहुल गांधी के दौरे से पहले कांगड़ा में सख्ती, पैराग्लाइडिंग और ड्रोन उड़ान पर रोक

हिमखबर डेस्क जिला दंडाधिकारी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने भारतीय नागरिक...

नीट परीक्षा केंद्रों पर पुख्ता इंतजाम, अभ्यर्थियों के लिए विशेष बस सेवा

नीट के परीक्षा केंद्रों पर किए जाएंगे आवश्यक प्रबंध,...

आईपीएल मैचों के दृष्टिगत ड्रोन इंट्रूजन एयरस्पेस थ्रेट पर दूसरी माॅक ड्रिल आयोजित

धर्मशाला, 29 अप्रैल - हिमखबर डेस्क धर्मशाला में मई 2026...