एचआरटीसी बस दुर्घटनाग्रस्त, 22 लोग थे सवार

--Advertisement--

Image

ब्यूरो- रिपोर्ट

हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम की बस दुर्घटनाग्रस्‍त हो गई है। रोहड़ू से रिकांगपिओ जा रही निगम की बस आज सुबह समरकोट के नजदीक सेरी नाला के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस में 22 लोग सवार थे, इनमें 12 को हल्की चोटें आई हैं। हादसे में जख्मी हुए सभी लोगों को प्राथमिक उपचार के लिए सिविल अस्पताल रोहड़ू भेजा गया है।

डाक्टरों के अनुसार इन्हें हल्की चोटें आई हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी जाएगी। हादसे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

जानकारी के अनुसार सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। कुछ लोगों को हल्की चोटें आई हैं किसी तरह का जानी नुकसान नहीं है।

बस हादसे के घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचा दिया गया। हादसा सुबह के वक़्त हुआ है जब एचआरटीसी के रिकांगपिओ डिपो की बस रोहड़ू से वापस जा रही थी।

परिवहन निगम के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे थे व हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। गनीमत रही है कि बस सड़क से कुछ नीचे ही खाई में गिरी है, यदि उक्‍त स्‍पाट से आगे या पीछे हादसा होता तो बड़ा नुकसान भी हो सकता था।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...

गगल में दो युवक चिट्टे के साथ गिरफ्तार, 5.97 ग्राम हेरोइन बरामद

हिमखबर डेस्क जिला कांगड़ा पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए...