एक बूटा बेटी के नाम कार्यक्रम के तहत पौधे आबंटित किए गए

--Advertisement--

Image

स्वारघाट- सुभाष चंदेल

बेटी प्रोत्साहन के साथ ही पर्यावरण भी हरा भरा रहे को लेकर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही एक बूटा बेटी के नाम कार्यक्रम के तहत स्वारघाट में पौधे आबंटित किए गए।

प्रतिवर्ष आयोजित किए जाने वाले इस कार्यक्रम में वन विभाग द्वारा नवजात बेटियों के परिजनों को पौधे व उनकी सामग्री निःशुल्क वितरित की गई।

विस्तृत जानकारी देते हुए वन विभाग स्वारघाट के बी ओ मान सिंह ने बताया कि इस कार्य्रकम के तहत स्वारघाट परिक्षेत्र में 60 किटें आबंटित की जाएंगी।

इन किटों में 240 आंवला के पौधे 60 जामुन के औषधीय पौधे नवजात बेटियों के परिजनों को प्रदान किए जाएंगे।

इसी कड़ी में शनिवार को स्वारघाट में भी ये किटें आबंटित की गई जिनमें एक बेटी को 5-5 पौधे जिनमें 4 आंवला तो 1 जामुन का पौधा साथ में उनके ट्री गार्ड तथा 1 बैग वर्मी कम्पोस्ट खाद का भी दिया गया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...