एक तोला चिट्टे के लिए 90 हजार में बेच दी पिता की कार, शिमला में हुई थी शादी, मायके में रहती है आरोपी

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

नशा किस कदर परिवारों को तबाह कर रहा है। इसकी हकीकत भयावह होती जा रही है। हमीरपुर में चार वर्ष के बच्चे की मां ने अपने पिता की कार को महज एक तोला चिट्टा (हेरोइन) के लिए जालंधर में बेच दिया। सदर थाना में 28 जून को कार चोरी मामले में दर्ज केस में यह खुलासा हुआ है। मामले में पिता ने अपनी बेटी पर कार चोरी के आरोप लगाए थे।

इस मामले में आरोपी बेटी के दोस्त हमीरपुर शहर के एक युवक को भी गिरफ्तार किया था जो कि अब न्यायिक हिरासत में है। दोनों ने मिलकर कार को जालंधर एक व्यक्ति को बेचा था। अदालत से रिहाई के बाद आरोपी बेटी अपने पिता के घर लौट आई थी लेकिन दो दिन पहले फिर फरार हो गई है।

जिस व्यक्ति को कार बेची गई थी उसे भी मैक्लोडगंज में गाड़ी सहित पकड़ा गया है। हालांकि, गाड़ी बरामद करने के बाद उसे रिहा कर दिया गया है। कार बेचने वाली युवती और उसका युवक दोस्त ड्रग टेस्ट में पॉजीटिव पाए गए हैं। दोनों ने जालंधर में जाकर महज एक तोला चिट्टा लेकर लाखों रुपये की कार को बेच दिया।

बीते 28 जून पुलिस को दी शिकायत में आरोपी युवती के पिता ने कहा था कि उनकी बेटी नशे की आदी है और बिना बताए उनकी कार लेकर घर से भाग गई है। कुछ दिन बाद वह हमीरपुर लौटी। पहले उसने कार को लेकर अभिज्ञता जाहिर की।

पुलिस ने युवती को गिरफ्तार किया और इसके बाद पूछताछ में खुलासा हुआ कि उसने अपने दोस्त के साथ मिलकर जालंधर में कार को 90 हजार में बेचा है। इसके बाद चिट्टे की एवज में कार का सौदा होने का खुलासा हुआ।

शिमला में हुई थी शादी, मायके में रहती है आरोपी

आरोपी युवती की शिमला में कुछ वर्ष पूर्व शादी हुई थी, लेकिन वह बेटे के जन्म के बाद यह हमीरपुर में अपने पिता के घर रह रही थी। उसे चिट्टे की लत लंबे समय से है। एक बार नादौन थाना पुलिस ने चिट्टे के साथ उसे गिरफ्तार किया है। यह केस कोर्ट में विचाराधीन है। अब चोरी के मामले में कार की बरामदगी के बाद फिर से वह घर से फरार हो गई है।

नाती को पाल रहे आरोपी युवती के पिता

आरोपी बेटी के पिता अपने चार वर्ष के नाती को पाल रहे हैं लेकिन बेटी की नशे की लत ने उन्हें भी लाचार बना दिया है। वह इतने परेशान हो गए हैं कि बेटी को जमानत मिलने के बाद घर लाने से इन्कार कर दिया था। बावजूद बेटी कुछ दिन घर में रही और उसके बाद अब फिर लापता हो गई है।

पुलिस अधीक्षक हमीरपुर भगत सिंह ठाकुर के बोल

पुलिस अधीक्षक हमीरपुर भगत सिंह ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले में चोरी की गई कार को बरामद कर लिया गया है। आरोपी युवती के लापता होने की जानकारी परिजनों की ओर से मिली है। मामले में हर पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...