एक तरफा प्रेम बना युवती के कत्ल की वजह

--Advertisement--

Image

ऊना, अमित शर्मा

लाड़ला कौड़ी में हुए युवती के कत्ल के मामले में पुलिस अब साक्ष्यों के भरोस चल रही है। पुलिस ने कत्ल में प्रयोग हथियार, युवती का मोबाइल भी बरामद कर लिया है। हालांकि पुलिस कत्ल के कारणों का फिलहाल पता नहीं लगा सकी है।

हालांकि शुरूआती जांच में पता चला है कि युवती और कत्ल के आरोपी बाबा की पिछले आठ महीनों से बातचीत हो रही थी, फिर भी प्रेम संबंध होने की बात को सत्य नहीं कहा जा सकता है। हालांकि पुलिस का मानना है कि यह एक तरफा प्रेम संबंध का मामला है और उसी आधार पर आगे की जांच की जा रही है।

आरोपी बाबा ने पूर्व में पुलिस से कहा कि थी युवती उसे ब्लैकमेल कर रही थी, तो क्या युवती बाबा का कोई राज जानती थी। यह भी पता चला है कि युवती आश्रम के बड़े बाबा को कोई बात बताने वाली थी, वह बात क्या है इस बात को पुलिस ने अभी तक सार्वजनिक नहीं किया है।

इधर पुलिस पूरे मामले को एक तरफा प्रेम संबंध मानकर चल रही है। पुलिस का कहना है कि बाबा युवती को आठ माह से प्रेम प्रस्ताव भेज रहा था, जिसे युवती इंकार कर रही थी। जब बाबा युवती को परेशान करने लगा तो युवती ने बाबा को धमकी दी क वह आश्रम के बड़े बाबा और ग्रामीणों को सारी बात बता देगी।

इसके बाद बाबा ने युवती का कत्ल कर दिया। ऊना एसपी अर्जित सेन का कहना है कि जांच में पुजारी ने बात कबूल की है कि युवती ने उसका प्रेम प्रस्ताव ठुकरा दिया था, इसलिए उसने युवती का कत्ल कर दिया। फिलहाल आरोपी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...