एंबुलेंस फंसी तो फॉर्च्यूनर गाड़ी का कटा 44 हजार, टेंपो ट्रेवलर का 20 हजार 500 रुपये का चालान

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

उपमंडल काजा के हुर्लिंग में पर्यटक और एक अन्य वाहन चालक में हुई मारपीट के चलते रेफर मरीज को ले जा रही एंबुलेंस बीच सड़क पर फंस रही।घटना वीरवार शाम की है जब काजा से एक मरीज को गंभीर हालत में रेफर किया गया था।

इस दौरान जब एंबुलेंस हुर्लिंग के पास पहुंची तो यहां दो वाहन में सवार पर्यटक और वाहन चालक में वाहनों को पास देने को लेकर मारपीट हो रही थी। इस कारण करीब आधा घंटा से अधिक समय तक एंबुलेंस फंसी रही। वहीं, घटना के बाद पुलिस ने टेंपो ट्रेवलर और फॉर्च्यूनर गाड़ी दोनों का चालान किया।

पुलिस अधीक्षक लाहौल-स्पीति इल्मा अफरोज के बोल 

पुलिस अधीक्षक लाहौल-स्पीति इल्मा अफरोज ने बताया कि टेंपो ट्रेवलर और फॉर्च्यूनर वाहन चालकों का 64 हजार 500 रुपये का चालान किया गया है।

जिसमें फॉर्च्यूनर वाहन चालक के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम की धारा 185, 194 ई 100(2), 182 (4), 190 (2) व 177 के तहत कार्रवाई करते हुए 44 हजार रुपये और टेंपो ट्रेवलर वाहन चालक के खिलाफ 196, 111, 182 ए (4) व 177 के तहत कार्रवाई करते हुए 20 हजार 500 रुपये का चालान किया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...