ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाईवे चट्टान टूटने से हुआ बंद

--Advertisement--

Image

ऋषिकेश, अतुल उनियाल

पहाड़ में लगातार जारी बारिश आफत का सबब बनने लगी है। जगह-जगह रोड ब्लॉक है, वाहनों की आवाजाही ठप पड़ी है। मानसून के आने में फिलहाल देरी है, लेकिन प्रदेश में अभी से हालात बिगड़ने लगे हैं। बारिश से मची तबाही की ऐसी ही एक तस्वीर रुद्रप्रयाग जिले से आई है। यहां ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर देर रात रुद्रप्रयाग और श्रीनगर के बीच नरकोटा के पास पहाड़ी दरक गई थी, जिस वजह से रोड ब्लॉक है।

पिछले 12 घंटों से ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे बंद पड़ा है। सड़क के दोनों तरफ वाहनों की कतार लगी है, रास्ते में फंसे लोग बेहाल हैं। वाहन चालक घंटों से सड़क खुलने का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन ये इंतजार खत्म ही नहीं हो रहा। हाईवे पर लंबा जाम लगा हुआ है, अभी भी हाईवे खुलने के कोई आसार नहीं हैं। रोड ब्लॉक होने की सूचना पर प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच चुकी है। रास्ते से मलबा हटाने का काम जारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

15 जून को हिमाचल प्रदेश में होगा मेगा मॉक ड्रिल, कांगड़ा के उपमंडलों में 12 घंटे चलेगा अभ्यास

धर्मशाला, 13 जून - हिमखबर डेस्क आपदा प्रबंधन की तैयारियों...

असम के जोरहाट एयरबेस पर बड़ा हादसा, वायुसेना का AN-32 विमान क्रैश, पांच जवान शहीद

हिमखबर डेस्क भारतीय वायु सेना का AN-32 विमान असम के...