ऊना : 24 घंटे बाद चक्का जाम खत्म, CM के आश्वासन के बाद घर लौटे प्रदर्शनकारी

--Advertisement--

Image

ऊना, 04 मार्च – अमित शर्मा 

जिला ऊना के गांव सनोली के देवेंद्र सिंह की मृत्यु प्रकरण को लेकर हिमाचल प्रदेश के प्रवेश द्वार नगर परिषद मैहतपुर स्थित चंडीगढ़-धर्मशाला नेशनल हाईवे पर पिछले 24 घंटे से चल रहा चक्का जाम शनिवार शाम को खुल पाया।

हालांकि चक्का जाम शुरू होने से लेकर करीब 24 घंटे तक प्रदर्शनकारियों और प्रशासन के बीच कई दौर की वार्ता भी हुई, लेकिन वह हर बार विफल होती रही।

जबकि शनिवार बाद दोपहर डीसी राघव शर्मा के साथ विफल हुई वार्ता के बाद माहौल बेहद तनावपूर्ण हो गया। उग्र हुई भीड़ डीसी राघव शर्मा की तरफ बढ़ती नजर आई, जिसे पुलिस कर्मचारियों और पुलिस की ही क्विक रिस्पांस टीम द्वारा कड़ी मशक्कत से काबू किया गया।

हालांकि इसके बाद प्रदेश सरकार ने इस मामले में हस्तक्षेप किया और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पीड़ित परिवार को कुछ आश्वासन दिए गए।

जिन्हें लिखित रूप में मृतक देवेंद्र सिंह के परिजनों को प्रशासन की तरफ से पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर ने सौंपा।

एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए आश्वासन पीड़ित परिवार को दिए गए हैं। इसके अतिरिक्त प्रदेश सरकार द्वारा पीड़ित परिवार को हर मदद का भरोसा दिलाया गया है।

उन्होंने कहा कि देवेंद्र सिंह की मौत मामले की जांच जारी रहेगी और अब यह जांच एक डीएसपी स्तर का अधिकारी अमल में लाएगा।

इन आश्वासनों के बाद प्रदर्शनकारियों ने धरना प्रदर्शन और चक्का जाम को खत्म करने पर सहमति जताई है। इसके बाद यातायात को चंडीगढ़ धर्मशाला नेशनल हाईवे पर सुचारू कर दिया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ज्वाली में भीषण सड़क हादसा, बाइक की ट्रक के साथ टक्कर, एक युवक की मौत, एक घायल

हिमखबर डेस्क पुलिस थाना ज्वाली के अंतर्गत ज्वाली - कुठेड़...

राहुल गांधी के दौरे से पहले कांगड़ा में सख्ती, पैराग्लाइडिंग और ड्रोन उड़ान पर रोक

हिमखबर डेस्क जिला दंडाधिकारी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने भारतीय नागरिक...

नीट परीक्षा केंद्रों पर पुख्ता इंतजाम, अभ्यर्थियों के लिए विशेष बस सेवा

नीट के परीक्षा केंद्रों पर किए जाएंगे आवश्यक प्रबंध,...

आईपीएल मैचों के दृष्टिगत ड्रोन इंट्रूजन एयरस्पेस थ्रेट पर दूसरी माॅक ड्रिल आयोजित

धर्मशाला, 29 अप्रैल - हिमखबर डेस्क धर्मशाला में मई 2026...