ऊना में विद्यार्थी द्वारा प्रधानाचार्य के साथ हाथापाई करना समाज के लिए शर्मशार विषय – आकाश नेगी

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश के प्रदेश मंत्री आकाश नेगी ने एक ब्यान जारी करते हुए कहा है कि गत सप्ताह जिला ऊना के एक सरकारी विद्यालय में बाहरवी कक्षा के छात्र द्वारा प्रधानाचार्य के साथ हाथपाई का मामला सामने आया है।

घटना जिला ऊना के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बडाला की है, जहां पर किसी आम मुद्दे को लेकर छात्र ने प्रिंसिपल के साथ बहस की और उसके बाद हाथापाई भी की।

आकाश नेगी ने बताया कि, इतना ही नहीं बाद में उस छात्र के अभिवावकों ने भी विद्यालय में हंगामा खड़ा किया और अन्य अध्यापकों के साथ मारपीट कर दी।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश के प्रदेश मंत्री आकाश नेगी जी का कहना है कि इस प्रकार की घटनाएं समाज को शर्मशार करने वाली हैं। शिक्षण संस्थानों में इस प्रकार की घटनाओं से नकरात्मक माहौल उत्पन्न होता है।

विद्यार्थी परिषद स्थापना काल से ही शिक्षा को उच्चतर स्तर पर ले जाने हेतु प्रयासरत रही है। अतः शिक्षण संस्थानों में इस प्रकार की घटनाएं दोबारा न हो इसलिए विद्यार्थी परिषद उस छात्र और उसके अभिवावकों के लिए कड़ी से कड़ी सजा की मांग करती है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...

कौन बचा रहा है वन माफिया को? 7 वाहनों की गिरफ्तारी के बाद उठे सवाल

जंगलों की लूट पर बड़ा खुलासा,सीआईए ने पकड़े लकड़ी...