ऊना में पेट्रोल पंप पर हंगामा: महिला डीलर व बहन ने मैनेजर की चप्पलों और हेलमेट से की पिटाई

--Advertisement--

ऊना – अमित शर्मा

पुलिस थाना हरोली के तहत पंडोगा स्थित पेट्रोल पंप पर मैनेजर की डीलर महिला व उसकी बहन ने चप्पलों व हेलमेट से पिटाई कर दी। इतना ही नहीं मैनेजर के कपड़े भी फाड़ दिए। पुलिस ने मैनेजर की शिकायत पर दोनों महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में पेट्रोल पंप पंडोगा के मैनेजर पंकज कौशल ने बताया कि शुक्रवार रात्रि पंप पर डीलर अनीता व उसकी बहन परमजीत कौर आए और बदतमीजी से बात करने लगे। जब उनकी बात का कोई जवाब नहीं दिया, तो दोनों हाथापाई पर उतर आई। इतना ही नहीं परमजीत कौर ने मुझे गले से पकड़ा तथा थप्पड़ मारे और हेलमेट से मारा। साथ में अनीता ने चप्पल से मारा।

आरोप हैं कि दोनों ने मेरे सारे कपड़े फाड़ दिए और मुझे मेरे सेल्समैन के सामने तथा पंप पर तेल डलवाने आए कस्टमर के सामने के सामने बुरी तरह से पिटाई की। पंकज कौशल ने हरोली पुलिस को शिकायत देते हुए दोनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई है।

डीएसपी हरोली मोहन रावत के बोल

डीएसपी हरोली मोहन रावत ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने दोनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

DC ऑफिस के बाहर मची अफरा-तफरी! बेकाबू ट्राले ने 5 गाड़ियों को मारी टक्कर

हिमाचल में DC ऑफिस के बाहर बेकाबू ट्राले ने...

कांगड़ा: ढलियारा के तीखे मोड़ पर बेकाबू हुआ लकड़ी से लदा ट्रक, चालक की गई जान

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के ढलियारा में तीखे...

धनतेरस पर हिमाचल में दर्दनाक हादसा, बोलेरो खाई में गिरी; 1 की मौत, 10 घायल

हिमाचल प्रदेश में धनतेरस के दिन दर्दनाक सड़क हादसा...